News Dilse Bharat

गोरखपुर में Adulterated Paneer का बड़ा खुलासा, खजनी में 500 क्विंटल मिलावटी पनीर रोजाना तैयार

गोरखपुर में ‘Adulterated Paneer’ का महा-खेल: खजनी बना मिलावट का अड्डा, जानिए कैसे बचें इस खतरनाक नकली पनीर से

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में Adulterated Paneer का बड़ा नेटवर्क सक्रिय। जानें कैसे बनता है,नकली पनीर, कौन चला रहा यह धंधा और घर पर इसकी पहचान कैसे करें।

 खजनी में फैल रहा Adulterated Paneer का नेटवर्क: रोजाना बन रहा 500 क्विंटल नकली पनीर

गोरखपुर में Adulterated Paneer का बड़ा खुलासा, खजनी में 500 क्विंटल मिलावटी पनीर रोजाना तैयार

गोरखपुर में सहालग का समय आते ही पनीर की मांग कई गुना बढ़ जाती है, और इसी बढ़ती मांग का फायदा उठाकर Adulterated Paneer का धंधा तेजी से फैल रहा है। खजनी इलाका इस समय मिलावटी पनीर का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है। यहां हर रात 50 से ज्यादा दूधिए और स्थानीय ग्वाले मिल्क पाउडर, अरारोट, रिफाइंड और कैल्शियम क्लोराइड जैसे खतरनाक केमिकल मिलाकर Adulterated Paneer तैयार करते हैं।

जानकारी के मुताबिक 

महदेवा बाजार: 150–200 क्विंटल

भैंसा बाजार: 200 क्विंटल

पिपरागंगा: 100 क्विंटल

दुघरा व सतुआभार: 150 क्विंटल से अधिक

कुल मिलाकर रोजाना 500 क्विंटल से ज्यादा Adulterated Paneer गोरखपुर और खलीलाबाद में खपाया जा रहा है। थोक में यह ₹150 किलो मिलता है, और बाजार में पहुंचकर ₹300 किलो तक बिक जाता है। यह धंधा इतना संगठित है,कि पकड़ पाना बेहद मुश्किल हो गया है।

 कैसे तैयार होता Back Adulterated Paneer? सच जानकर आप चौंक जाएंगे

शुद्ध दूध से बनने वाले असली पनीर की जगह अब तेजी से Adulterated Paneer की सप्लाई बढ़ रही है। इस नकली पनीर को तैयार करने में दूध की जगह मिल्क पाउडर, कॉर्न फ्लोर, अरारोट, नींबू केमिकल और सबसे खतरनाक कैल्शियम क्लोराइड का उपयोग किया जाता है।

ये मिलावटें पनीर को दिखने में सफेद, भारी और जल्दी जमने वाला तो बना देती हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर होता है। Adulterated Paneer से एसिडिटी, पेट दर्द, गैस, फूड पॉइजनिंग, लीवर और किडनी पर बुरा प्रभाव तक देखा जाता है।

इसे भी पढ़े Health and Fitness: फूला हुआ पेट पिचक जाएगा, बस हेल्दी डाइट के साथ ऐसे खाएं मेथी दाना

खजनी के कई घरों में यह काम रात में होता है, और सुबह एजेंट बाइक पर सवार होकर इसे होटलों, रेस्टोरेंट्स और मिठाई दुकानों तक पहुंचा देते हैं। यही कारण है,कि शहर में मिलने वाला सस्ता पनीर अक्सर नकली पनीर होता है।

 ऐसे करें घर पर Adulterated Paneer की पहचान बहुत आसान और भरोसेमंद टेस्ट

आजकल बाजार में असली और नकली पनीर की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।

 1. हाथ से मसलकर पहचानें

असली पनीर मुलायम और दानेदार होता है।
नकली पनीर मसलते ही टूटकर बिखर जाता है।

 2. उबालने वाला टेस्ट

पनीर को पानी में उबालकर ठंडा करें।
अरहर/सोयाबीन पाउडर डालें।
काला पड़ जाए = पनीर 100% मिलावटी।

 3. रबर जैसी बनावट

अगर पनीर खाते समय खिंच रहा हो, रबर जैसा लगता हो तो यह नकली पनीर है।

 4. पानी में हिलाकर जांच

साफ पानी में डुबोकर हिलाएं।
झाग बन रहा हो  डिटर्जेंट मिला है।

 5. फ्रिज टेस्ट

असली पनीर ठंडा होने पर सख्त हो जाता है।
नकली पनीर ठंडा होने पर भी मुलायम रहता है।

इन सरल तरीकों से आप आसानी से नकली पनीर  की पहचान कर सकते हैं,और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

 सुरक्षित रहें: मिलावट से बचने का सबसे आसान तरीका क्या है

Adulterated Paneer से बचने का पहला तरीका है,किसी विश्वसनीय डेयरी से ही पनीर खरीदना। बेहद सस्ता पनीर देखकर लालच में न आएं क्योंकि असली पनीर की कीमत कभी भी बहुत कम नहीं होती।

घर में ही दूध उबालकर नींबू या सिरके की मदद से पनीर बनाना सबसे सुरक्षित विकल्प है। इससे आप सुनिश्चित रहते हैं,कि परिवार को जो पनीर मिल रहा है, वह पूरी तरह शुद्ध है।

फूड सेफ्टी टीम समय-समय पर छापेमारी करती है, लेकिन जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, नकली पनीर का यह जाल टूटना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर भी जागरूकता बढ़ रही है, जिससे लोगों में सतर्कता बढ़ी है।

 डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जन-हित और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई प्रक्रियाएँ सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। किसी जांच, कार्रवाई या आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें Health Benefits of Sweet Potato: सर्दियों का असली सुपरफूड, शकरकंद के ये 6 फायदे बदल देंगे आपकी सेहत

Exit mobile version