Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie 1100 पन्नों की ऐतिहासिक रिसर्च, एक साल की मेहनत: RSS से जुड़े सवालों पर बनी संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’
Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ RSS से जुड़े सवालों पर आधारित है। 1100 पन्नों की रिसर्च और एक साल की मेहनत से तैयार हुई दमदार फिल्म।
बॉलीवुड में जब भी किसी गंभीर विषय पर फिल्म बनती है, तो उस पर चर्चा तय मानी जाती है। इसी कड़ी में अब अभिनेता संजय दत्त एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो न सिर्फ मनोरंजन करेगी बल्कि तथ्यों के आधार पर वर्षों से उठते सवालों पर रोशनी भी डालेगी। फिल्म का नाम है, ‘आखिरी सवाल’, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े सवालों और धारणाओं के संदर्भ में तैयार किया गया है।
यह फिल्म अपने विषय, गहन रिसर्च और मजबूत स्टारकास्ट के कारण पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है। Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संजय दत्त लीड रोल में, दमदार कलाकारों की मौजूदगी
Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie में संजय दत्त मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अमित साध, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और नमाशी चक्रवर्ती जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है, कि अभिनेत्री समीर रेड्डी इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं, जिससे फिल्म की चर्चा और भी बढ़ गई है।
ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘आखिरी सवाल’
फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है। उनका कहना है,कि उन्होंने आरएसएस से जुड़े सवालों के जवाब खोजने और उन्हें तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से इस फिल्म की नींव रखी। Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie को उन्होंने RSS के प्रति अपनी ‘गुरु दक्षिणा’ के रूप में भी बताया है।
1100 पन्नों की रिसर्च, एक साल में तैयार हुई स्क्रिप्ट
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी गहन रिसर्च है। मेकर्स के अनुसार, स्क्रिप्ट तैयार करने में करीब एक साल का समय लगा। इस दौरान इतिहास की किताबों, आधिकारिक पत्रों, सरकारी आर्काइव्स और प्रमाणिक दस्तावेजों का गहराई से अध्ययन किया गया।
इस पूरी प्रक्रिया में करीब 1100 पन्नों का रिसर्च मटीरियल तैयार हुआ, जो किसी किताब से कम नहीं है। यही कारण है, कि Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie को केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक गंभीर सिनेमाई दस्तावेज माना जा रहा है।
नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक का निर्देशन
फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं। निर्देशक के अनुसार, यह फिल्म न तो उपदेशात्मक होगी और न ही किसी विचारधारा को थोपेगी। कहानी को इस तरह बुना गया है, कि दर्शक खुद सवाल करें और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं। यही संतुलित दृष्टिकोण Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie को बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।
शूटिंग शेड्यूल और लोकेशन
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है,और पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब अगला और अंतिम शेड्यूल 6 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कोलकाता और मुंबई में शूटिंग की जाएगी। यह एक स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल होगा, जिसमें पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी।
RSS के शताब्दी वर्ष से पहले रिलीज की तैयारी
मेकर्स की योजना फिल्म को अक्टूबर 2026 से पहले रिलीज करने की है। खास बात यह है, कि 2026 RSS का शताब्दी वर्ष है, और इसी को ध्यान में रखते हुए Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie की रिलीज टाइमलाइन तय की गई है।
प्रोपेगैंडा नहीं, एक मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्देशक दोनों ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फिल्म किसी तरह का प्रोपेगैंडा नहीं है। इसे एक पूर्ण मनोरंजक, भावनात्मक और तथ्यात्मक कहानी के रूप में पेश किया जाएगा। यही वजह है,कि Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie को एक संवेदनशील लेकिन मेनस्ट्रीम सिनेमा बताया जा रहा है।
दर्शकों की उम्मीदें चरम पर
संजय दत्त की दमदार मौजूदगी, 1100 पन्नों की रिसर्च, अनुभवी निर्देशक और मजबूत कहानी के चलते यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Aakhri Sawal Sanjay Dutt Movie बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
डिस्क्लेमर यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, आधिकारिक बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी संगठन, संस्था या विचारधारा के समर्थन या विरोध का आशय नहीं है।