News Dilse Bharat

Chilua Tal पर GDA Action: 8.5 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, जमीन माफियाओं में हड़कंप

Chilua Tal पर GDA Action 8.5 एकड़ अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, जमीन माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी

  Chilua Tal Gorakhpur  में GDA Action के तहत 8.5 एकड़ अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, महुवा खास और अमवों गांव में बड़ी कार्रवाई, प्रशासन का सख्त संदेश

अगर आप गोरखपुर में जमीन खरीदने या बसने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। शहर के तेजी से फैलते इलाकों में अवैध प्लाटिंग आम लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है। इसी कड़ी में Chilua Tal पर GDA Action ने एक बार फिर साफ कर दिया है,कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने जिला प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर चिलुआताल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8.5 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे और गैरकानूनी प्लाटिंग से मुक्त कराया।

Chilua Tal पर GDA Action: 8.5 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, जमीन माफियाओं में हड़कंप

यह कार्रवाई जीडीए के प्रभारी विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, धर्मेश, अवर अभियंता प्रभात कुमार, धर्मेंद्र गौड समेत पूरा प्रवर्तन स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे Chilua Tal पर GDA Action पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

अभियान के तहत ग्राम महुवा खास और ग्राम अमवों में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। ग्राम महुवा खास में अशोक कुमार की करीब तीन एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग हटाई गई। वहीं ग्राम अमवों में सौरभ की 2.5 एकड़ भूमि, वरुण कुमार व अन्य की एक एक एकड़ भूमि और राजू व अन्य की लगभग दो एकड़ भूमि पर की गई गैरकानूनी प्लाटिंग पर बुलडोजर चला। Chilua Tal पर GDA Action से साफ हो गया कि चाहे कोई भी हो, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय है।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र किसी भी प्रकार की प्लाटिंग पूरी तरह अवैध है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी Chilua Tal पर GDA Action जैसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उनका कहना था कि अवैध प्लाटिंग न केवल शहरी विकास में बाधा बनती है, बल्कि आम नागरिकों की मेहनत की कमाई को भी जोखिम में डालती है।

शहर के जानकार मानते हैं,कि इस तरह की कार्रवाई लंबे समय के लिए बेहद जरूरी है। अवैध कॉलोनियों में न सड़क होती है, न सीवर, न बिजली पानी की पुख्ता व्यवस्था। बाद में सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ती है। ऐसे में Chilua Tal पर GDA Action सिर्फ जमीन खाली कराने की कार्रवाई नहीं, बल्कि गोरखपुर को सुनियोजित और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Disclaimer यह समाचार आधिकारिक प्रशासनिक जानकारी और मौके पर मौजूद अधिकारियों के बयानों पर आधारित है। किसी भी भूमि या संपत्ति में निवेश से पहले संबंधित प्राधिकरण से वैध नक्शा और दस्तावेजों की पुष्टि अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें GDA Illegal Plotting Demolition: मोतीराम अड्डा में 12.50 एकड़ अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर कार्रवाई

Exit mobile version