News Dilse Bharat

Love Jihad Law India पर सुप्रीम कोर्ट सख्त  3 हफ्तों में राज्यों से जवाब तलब 28 जनवरी को सुनवाई

Love Jihad Law India तीन हफ्तों में बताइए, लव जिहाद कानून की जरूरत क्या है सुप्रीम कोर्ट का सख्त सवाल, राज्यों को अंतिम चेतावनी

Love Jihad Law India को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा सवाल उठाया है, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से तीन हफ्तों में जवाब मांगा गया है। जावेद मलिक की याचिका पर 28 जनवरी को सुनवाई होगी।

कभी कभी अदालत का एक सवाल पूरे देश की बहस को झकझोर देता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कुछ ऐसा ही किया है। Love Jihad Law India को लेकर शीर्ष अदालत ने राज्यों से सीधे और साफ शब्दों में पूछा है,तीन हफ्तों में बताइए कि आखिर इन कानूनों की जरूरत क्यों पड़ी। यह टिप्पणी सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि सामाजिक और संवैधानिक बहस को नए सिरे से खोलने वाली मानी जा रही है।

Love Jihad Law India पर सुप्रीम कोर्ट सख्त  3 हफ्तों में राज्यों से जवाब तलब 28 जनवरी को सुनवाई

दरअसल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों में ‘लव जिहाद’ और कथित अनैतिक या जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं। इन कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाएं पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इसी बीच अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने इन कानूनों के समर्थन में याचिका दाखिल कर दी जिससे Love Jihad Law India पर बहस और गहरी हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मामले की सुनवाई टाल दी है, लेकिन यह साफ कर दिया है, कि जनवरी के तीसरे हफ्ते में इसे अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने निर्देश दिया है,कि सभी संबंधित राज्य सरकारें तीन हफ्तों के भीतर अपना विस्तृत जवाब दाखिल करें। कोर्ट यह जानना चाहती है,कि इन कानूनों के पीछे ठोस आधार क्या हैं,क्या आंकड़े हैं, क्या रिपोर्ट्स हैं,या कोई असाधारण परिस्थितियां थीं, जिनकी वजह से Love Jihad Law India जैसे कानून बनाए गए।

जावेद मलिक की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है, कि उनकी याचिका को भी उन्हीं मुख्य याचिकाओं के साथ सुना जाएगा, जिनमें इन कानूनों को चुनौती दी गई है। मलिक ने अपनी याचिका में कहा है, कि ये कानून समाज में शांति बनाए रखने और कमजोर वर्गों को जबरन धर्मांतरण से बचाने के लिए जरूरी हैं। उनके अनुसार Love Jihad Law India को खत्म करना सामाजिक संतुलन के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

दूसरी ओर, इन कानूनों के खिलाफ याचिकाकर्ताओं की दलीलें बिल्कुल अलग हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद और सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस जैसे संगठनों का कहना है, कि ये कानून अंतर धार्मिक जोड़ों को परेशान करने का जरिया बनते जा रहे हैं। उनका आरोप है,कि Love Jihad Law India की आड़ में निजी फैसलों में दखल दिया जा रहा है, और धार्मिक स्वतंत्रता व व्यक्तिगत अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। कई मामलों में बिना ठोस सबूत के धर्मांतरण के आरोप लगाए जाते हैं, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें Supreme Court Hearing on DMK Petition: तमिलनाडु में एसआईआर पर रोक की मांग, डीएमके बोली  संविधान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है,कि सुप्रीम कोर्ट का यह सवाल बेहद अहम है। अगर अदालत संतुष्ट नहीं होती, तो राज्यों को इन कानूनों के प्रावधानों में बदलाव करना पड़ सकता है। वहीं अगर कोर्ट को ठोस आधार मिलते हैं, तो Love Jihad Law India को संवैधानिक मान्यता भी मिल सकती है। यही वजह है कि 28 जनवरी की सुनवाई को बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

फिलहाल पूरा देश इस पर नजर बनाए हुए है, कि सुप्रीम कोर्ट का अगला कदम क्या होगा। यह मामला सिर्फ कानून की वैधता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तय करेगा कि संविधान के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता और राज्य की भूमिका की सीमा कहां तक है। Love Jihad Law India पर आने वाला फैसला आने वाले वर्षों तक सामाजिक और कानूनी दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

Disclaimer यह समाचार लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और तथ्यों पर आधारित है। मामला माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। किसी भी व्यक्ति, संगठन या कानून को दोषी या निर्दोष ठहराने का निर्णय केवल न्यायालय का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें Supreme Court Judgment on Waqf Act वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 5 साल मुस्लिम होने का प्रावधान खत्म, कई धाराओं पर लगी रोक

Exit mobile version