News Dilse Bharat

SSC Protest 2025: Eduquity पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? जानें पूरी सच्चाई और घोटाले की इनसाइड स्टोरी

SSC Protest 2025: Eduquity पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? जानें पूरी सच्चाई और घोटाले की इनसाइड स्टोरी

SSC Protest 2025 में होने वाली SSC परीक्षाओं को लेकर देशभर में हजारों छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर पटना, प्रयागराज, जयपुर और लखनऊ तक छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे विरोध के केंद्र में एक नाम बार-बार सामने आ रहा है – Eduquity। आखिर यह Eduquity है क्या? और क्यों इस कंपनी पर छात्रों का गुस्सा फूटा है? क्या वाकई इसमें किसी घोटाले की बू है?

इस लेख में हम आपको बताएंगे SSC Protest 2025 के पीछे की पूरी कहानी, Eduquity की भूमिका और वो सवाल जो अब तक अनुत्तरित हैं।

 आखिर क्या है SSC Protest 2025?

Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाएं देशभर में करोड़ों छात्रों के भविष्य का आधार होती हैं। 2025 में आयोजित SSC CGL और CHSL परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने पेपर लीक, तकनीकी गड़बड़ी, और रिजल्ट प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं।

छात्रों का आरोप है कि परीक्षाओं में कई अनियमितताएं हुईं, जिनमें कुछ मुख्य बिंदु ये हैं:

परीक्षा केंद्रों पर सर्वर फेल होना

लॉगिन में बार-बार तकनीकी एरर

परीक्षा के दौरान अचानक स्क्रीन फ्रीज होना

रिजल्ट में मार्क्स कटौती और गड़बड़ी

इन सभी परेशानिओ के पीछे सिर्फ एक़ कंपनी का नाम सामने आया – Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd., जिसे परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।

सोर्स बाय गूगल इमेजल

 इसे भी पढ़ें गोरखपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा ठेकेदार के 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 Eduquity क्या है और इसकी SSC परीक्षाओं में क्या भूमिका रही?

Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. एक निजी कंपनी है जो विभिन्न शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित करने का काम करती है। इसे SSC द्वारा परीक्षा प्रबंधन, सॉफ्टवेयर संचालन और तकनीकी सहायता के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।

कंपनी का दावा है कि वे पारदर्शिता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों पर काम करते हैं, लेकिन 2025 की SSC परीक्षाओं में जो हुआ, उसने इस दावे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

क्यों उठ रहे हैं सवाल Eduquity पर?

छात्रों और सोशल एक्टिविस्ट्स ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जिनमें निम्नलिखित समस्याओं को उजागर किया गया है:

1. टेक्निकल फेल्योर:

कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र लॉगिन ही नहीं कर पाए। कुछ को आधे घंटे देर से लॉगिन मिला, लेकिन उनके पास समय उतना ही रहा। इससे न सिर्फ उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा, बल्कि कई सवाल छूट गए।

2. डेटा लीक और पेपर पैटर्न का बदलना:

कई छात्रों का दावा है, कि परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही कुछ टेलीग्राम चैनलों पर प्रश्नों के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। यदि यह सही है, तो यह एक गंभीर डेटा ब्रीच का मामला बनता है।

3. रिजल्ट में अनियमितताएं:

SSC ने जिन छात्रों को फेल घोषित किया, वे अपना रिस्पॉन्स शीट देखकर हैरान रह गए। कुछ छात्रों को 0 नंबर दिया गया जबकि उनका पेपर ठीक था। ऐसे में प्रश्न उठता है, कि क्या रिजल्ट प्रोसेस में छेड़छाड़ हुई?

4. SSC Protest 2025 पारदर्शिता की कमी:

Eduquity या SSC दोनों ही इन आरोपों पर कोई ठोस सफाई नहीं दे पाए हैं। RTI के जवाबों में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ छुपाई गईं।

 सोशल मीडिया पर छात्रों का फूटा गुस्सा

Twitter, YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #SSCProtest2025 और #BanEduquity जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। हजारों छात्रों ने लाइव वीडियो और अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे परीक्षा के दौरान उन्हें मानसिक यातना का सामना करना पड़ा।

  SSC Protest 2025 एक छात्र ने ट्वीट किया:

“सपने देखना आसान है, लेकिन Eduquity जैसी कंपनियां इन्हें तोड़ने में लगी हैं। SSC को जवाब देना ही होगा।”

SSC Protest 2025 क्या SSC और सरकार की है कोई भूमिका?

Eduquity को परीक्षा कराने का ठेका SSC द्वारा दिया गया था, इसलिए सीधा सवाल SSC की निगरानी और चयन प्रक्रिया पर उठता है। सरकार पर भी छात्रों का दबाव है, कि वो मामले की CBI जांच कराए।

अब तक SSC ने केवल एक संक्षिप्त प्रेस रिलीज़ जारी कर मामले की जांच की बात कही है, लेकिन कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया।

क्या Eduquity पर पहले भी लगे हैं आरोप?

दिलचस्प बात यह है कि Eduquity पहले भी कई बार विवादों में रही है। कुछ साल पहले एक राज्य की टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट में इस कंपनी पर तकनीकी लापरवाही का आरोप लगा था। इसके बाद कंपनी को उस राज्य में ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई थी।

फिर भी SSC जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय निकाय द्वारा इस कंपनी को ठेका देना कई सवाल खड़े करता है:

क्या कंपनी के बैकग्राउंड की जांच की गई थी?

क्या टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी थी?

क्या SSC के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत थी?

SSC Protest 2025 छात्रों की मुख्य मांगें क्या हैं?

छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं:

CBI या न्यायिक जांच से पूरे मामले की तह तक जाया जाए

Eduquity को ब्लैकलिस्ट किया जाए

सभी प्रभावित छात्रों की पुन: परीक्षा कराई जाए

SSC को परीक्षा संचालन के लिए स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी बनानी चाहिए

पारदर्शिता के लिए उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की

क्या ये सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी है या कुछ और?

SSC Protest 2025 सिर्फ तकनीकी असफलता का मामला नहीं हो सकता इससे लाखों युवाओं के भविष्य काबिलियत और मामला उनके सपनों से जुड़ा है। Eduquity जैसी निजी कंपनियों को जिम्मेदारी देना कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव हो, तो पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में आ जाता है।

यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले वर्षों में ऐसी घटनाएं और भी अधिक छात्रों का भविष्य निगल सकती हैं।

अब बारी सरकार और SSC की है। क्या वे छात्रों की आवाज़ सुनेंगे, या फिर एक और जन आंदोलन की नींव रखी जा चुकी है?

Exit mobile version