News Dilse Bharat

UPI se paise lene ki saja से पैसे लिए और बैंक खाता हो गया ब्लॉक: 36 हजार निर्दोष खाताधारक सिस्टम की सज़ा भुगतने को मजबूर

UPI se paise lene ki saja यूपीआई से पैसे लिए और जिंदगी रुक गई 36,000 निर्दोष खाताधारकों पर सिस्टम की ऐसी मार कि रोज़ी रोटी तक छिन गई

UPI se paise lene ki saja फरीदाबाद की 4.43 करोड़ की साइबर ठगी के बाद देशभर में 36,000 से अधिक बैंक खाते फ्रीज़। मुंबई से बिहार तक छोटे दुकानदार, रेहड़ी वाले और व्यापारी परेशान। जानिए पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तार अपराधियों के नाम, 1930 हेल्पलाइन, बैंक अकाउंट फ्रीज़ सिस्टम और आम आदमी के अधिकार।

ज़रा सोचिए, अगर आपकी रोज़ की कमाई अचानक बेकार हो जाए। न ATM चले, न UPI, न बैंक से पैसा निकले। न बच्चों की फीस भर सकें, न दुकान का सामान ला सकें। यही हकीकत बन चुकी है, देशभर के 36,000 से अधिक खाताधारकों की, जिनका एक ही “कसूर” है,कि उन्होंने डिजिटल इंडिया के भरोसे UPI से पेमेंट स्वीकार किया। आज यह सवाल हर गली, हर बाजार में गूंज रहा है,“हमने क्या गुनाह किया?” यही सवाल अब UPI se paise lene ki saja बनकर आम आदमी की जिंदगी में उतर आया है।

UPI se paise lene ki saja से पैसे लिए और बैंक खाता हो गया ब्लॉक: 36 हजार निर्दोष खाताधारक सिस्टम की सज़ा भुगतने को मजबूर

पूरा मामला 24 अक्टूबर 2025 का है, जब हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एनआईटी इलाके में 4.43 करोड़ रुपये की बड़ी साइबर ठगी सामने आई।

पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सीधे गृह मंत्रालय के साइबर मॉनिटरिंग सिस्टम तक पहुंची। वहां से ठगी की रकम का पूरा डिजिटल ट्रेल निकाला गया कौन सा पैसा पहले किस खाते में गया, फिर UPI, IMPS या NEFT के जरिए आगे किन किन खातों में पहुंचा। इसी ट्रेल के आधार पर देशभर में 36,000 से ज्यादा बैंक खाते एक झटके में फ्रीज़ कर दिए गए। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जिन्हें यह तक नहीं पता था कि उनके खाते में आई रकम किसी साइबर ठगी से जुड़ी है। यहीं से UPI se paise lene ki saja एक सामूहिक पीड़ा बन गई।

UPI se paise lene ki saja मुंबई के अंधेरी वेस्ट में घरेलू सामान बेचने वाले सुधीर की कहानी इस पूरे सिस्टम की सच्चाई बयान करती है। सुधीर की छोटी दुकान है। एक दिन एक अंजान ग्राहक आया, 826 रुपये का सामान लिया और UPI से पेमेंट कर चला गया। कुछ दिन बाद बैंक से मैसेज आया “आपका खाता साइबर ठगी से जुड़ी रकम के कारण ब्लॉक किया गया है।” बैंक पहुंचे तो जवाब मिला पुलिस का आदेश है, हम कुछ नहीं कर सकते। डेढ़ महीने से सुधीर की दुकान ठप है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं। सुधीर बस इतना ही पूछते हैं,“अगर UPI से पैसे लेना गुनाह है, तो हमें पहले क्यों नहीं बताया गया उनके लिए UPI se paise lene ki saja किसी अदालती फैसले से कम नहीं है, जबकि उनके खिलाफ कोई FIR तक दर्ज नहीं।

फरीदाबाद के एनआईटी साइबर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार साफ बताते हैं, कि जब भी 1930 पर साइबर ठगी की शिकायत आती है, तो गृह मंत्रालय के सिस्टम से तुरंत ट्रांजैक्शन ट्रेल निकाला जाता है। जिस खाते में ठगी की रकम पहुंचती है, और जहां जहां वह आगे जाती है, उन सभी खातों को एहतियातन फ्रीज़ कर दिया जाता है, ताकि साइबर अपराधी पैसा निकाल न सकें। इसी जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोग जानबूझकर अपने खाते साइबर ठगों को देते हैं। ऐसे खातों को Money Mule Account कहा जाता है।

इस मामले में पुलिस ने लखनऊ और सीतापुर से हिमांशु, आरिश, गौरव, मोनिक और रवि, उत्तराखंड से खिलाफत और मोहम्मद कादिर, और गुजरात के सूरत से सुशील को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ठगी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में जेल भेजे गए हैं। ऐसे मामलों में UPI se paise lene ki saja पूरी तरह जायज़ मानी जा रही है।

लेकिन असली संकट उन हज़ारों लोगों का है, जिनका इन अपराधियों से कोई लेना देना नहीं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों से रोज़ लोग साइबर थानों में फोन कर रहे हैं, चक्कर लगा रहे हैं। कोई कहता है,“मेरे खाते में तो सिर्फ 200 रुपये आए थे।” कोई कहता है,“एक बार 500 रुपये आए और पूरा खाता बंद हो गया।” कई लोग पहली बार तब जानते हैं, कि 1930 हेल्पलाइन क्या होती है। निर्दोष होने के बावजूद उन्हें बैंक, पुलिस और कभी कभी अदालतों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं। इस हालात में UPI se paise lene ki saja एक डर बनकर लोगों के मन में बैठ गई है।

सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या हर खाते को पूरी तरह ब्लॉक करना ही इकलौता समाधान है,बैंक खाता फ्रीज़ होने का मतलब सिर्फ डिजिटल ट्रांजैक्शन रुकना नहीं, बल्कि पूरी आर्थिक जिंदगी ठहर जाना है। EMI कट नहीं पाती, बच्चों की फीस नहीं भर पाते, इलाज के लिए पैसे नहीं निकलते। पुलिस मानती है,कि कई मामलों में खाताधारक पूरी तरह निर्दोष हैं।

ऐसे मामलों में बैंकों को खाता खोलने के लिए पत्र भी भेजे गए हैं,और गृह मंत्रालय को प्रक्रिया में सुधार के लिए लिखा गया है, ताकि false positive यानी निर्दोष लोगों को फंसने से बचाया जा सके। क्योंकि अगर यही हाल रहा, तो UPI se paise lene ki saja डिजिटल इंडिया के भरोसे को ही कमजोर कर देगी।

इसे भी पढ़ें Cyber Fraud दिल्ली की महिला से 53.55 लाख की Cyber Fraud ठगी, गोरखपुर में दो युवकों पर कुर्की नोटिस

UPI se paise lene ki saja सरकार ने साइबर अपराध रोकने के लिए 1930 हेल्पलाइन, सख्त मॉनिटरिंग और AI आधारित फ्रॉड सिस्टम लागू किए हैं, जो जरूरी भी हैं। लेकिन साइबर विशेषज्ञों का मानना है,कि अब सिस्टम को इतना संवेदनशील बनाना होगा कि अपराधी बचें नहीं और निर्दोष पिसें नहीं। आम नागरिकों को भी सतर्क रहना होगा अचानक आई बड़ी रकम पर ध्यान दें, संदिग्ध कॉल या मैसेज से बचें, और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत शिकायत करें। फिर भी यह उम्मीद करना कि एक रेहड़ी वाला हर ग्राहक की पृष्ठभूमि जांचे, ज़मीनी हकीकत से दूर है।

आज जब भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, तब यह जरूरी है कि UPI se paise lene ki saja ईमानदार नागरिक की पहचान न बन जाए। सुधीर जैसे हजारों लोग बस यही पूछ रहे हैं,“जब हमने कुछ गलत किया ही नहीं, तो सज़ा हमें क्यों?” यह सवाल सिर्फ एक दुकानदार का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनशीलता और भरोसे से जुड़ा है।

डिस्क्लेमर यह लेख विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स, पुलिस अधिकारियों के आधिकारिक बयानों और प्रभावित खाताधारकों के अनुभवों पर आधारित एक पत्रकारिता प्रस्तुति है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था या सरकारी विभाग को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि सार्वजनिक हित से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को सामने रखना है। किसी भी कानूनी या वित्तीय निर्णय से पहले संबंधित प्राधिकरण या विशेषज्ञ से परामर्श आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें Cyber Crime Case लग्जरी लाइफ का लालच बना मुसीबत, गोरखपुर का रौशन बड़े Cyber Crime Case में गिरफ्तार, पुलिस ने खोला पूरा नेटवर्क

Exit mobile version