News Dilse Bharat

UP Journalist Case: गोशाला की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकार देवेंद्र कौशिक गिरफ्तार, SC-ST Act की धाराएँ लगाईं

UP Journalist Case: सच दिखाने की सज़ा Netflix देवेन्द्र कौशिक की गिरफ्तारी ने हिला दिया पूरा प्रदेश

UP Journalist Case में पत्रकार देवेंद्र कौशिक गिरफ्तार। गोशाला की रिपोर्टिंग के बाद SC-ST Act समेत 8 धाराएँ लगीं। वायरल वीडियो में पत्रकार पर हमला दिखा। निष्पक्ष जांच की मांग तेज़।

UP Journalist Case पत्रकार देवेंद्र कौशिक पर कार्रवाई या प्रताड़ना? सच छिपाने की कोशिश का बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में उठा UP Journalist Case इस समय पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पत्रकार देवेन्द्र कौशिक, जिन्होंने गोशाला में मवेशियों की दयनीय हालत पर एक रिपोर्ट तैयार की थी, अब खुद आरोपों और गिरफ्तारी के घेरे में हैं।

उनकी रिपोर्टिंग ने प्रशासनिक खामियों को उजागर किया, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने पत्रकारिता पर भयावह प्रश्नचिह्न लगा दिया। देवेंद्र कौशिक पर SC-ST Act सहित 8 गंभीर धाराएँ लगाई गईं और उन्हें जेल भेज दिया गया।
जबकि वायरल वीडियो दिखाता है, कि पत्रकार ही बुरी तरह मारे गए, खून से लथपथ होकर ज़मीन पर पड़े थे। इस UP Journalist Case ने अब प्रेस की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष जांच पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कौन हैं पत्रकार देवेंद्र कौशिक जमीनी सच्चाई दिखाने के लिए जाने जाते हैं

UP Journalist Case: गोशाला की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकार देवेंद्र कौशिक गिरफ्तार, SC-ST Act की धाराएँ लगाईं

देवेंद्र कौशिक एक जमीनी पत्रकार हैं, जो वर्षों से गांव, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर लगातार रिपोर्टिंग करते आए हैं, हाल ही में उन्होंने ललितपुर की एक सरकारी गोशाला में मवेशियों की खराब हालत, बीमारी और उपेक्षा का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ। ग्रामीणों ने भी उनकी रिपोर्ट को सही बताया। कई लोगों ने कहा कि गोशाला में लंबे समय से लापरवाही चल रही है, लेकिन इसी वीडियो के बाद UP Journalist Case की शुरुआत हुई।

रिपोर्ट वायरल होने के बाद अचानक माहौल बदल गया—चर्चा प्रशासन की खामियों से हटकर पत्रकार पर लगाए गए आरोपों की ओर मोड़ दी गई। इससे लोगों में यह सवाल गूंजने लगा कि क्या गोशाला की बदहाली उजागर करना किसी को जेल भेजने का कारण बन सकता है?”

घटना वाली जगह क्या हुआ पुलिस का दावा और वायरल वीडियो की सच्चाई में बड़ा फर्क

पुलिस का कहना है,कि एक सरकारी मीटिंग के दौरान पत्रकार ने “प्रमुख सचिव से मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे।” इसी आधार पर SC-ST Act समेत कई धाराएँ जोड़ दी गईं।

इसे भी पढ़ें Gorakhpur gola crime news गोरखपुर: दबंगों का तांडव गोला, इटोवा प्रेमगढ़ में दंपत्ति पर बर्बर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लेकिन इस कहानी को चुनौती देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में दिखता है,

पत्रकार को कई लोग घेरकर पीट रहे हैं

वह खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिरते दिखते हैं

लोग उन्हें खींचते और धक्का देते दिखाई देते हैं,

इस वीडियो ने UP Journalist Case को पूरी तरह उलटकर रख दिया। स्थानीय पत्रकार संघ ने बयान दिया कि देवेंद्र पर लगाए गए आरोप “झूठे और मनगढ़ंत” लगते हैं।

इसके अलावा, प्रशासनिक अधिकारी के चोटिल होने का कोई वीडियो, फोटो या मेडिकल रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई। इससे मामले पर संदेह और गहरा हो गया है।

UP Journalist Case के बाद बढ़ा विरोध: क्या प्रेस की आवाज़ दबाने की कोशिश

इस घटना के बाद देशभर के पत्रकारों, मीडिया संगठनों और मानवाधिकार समूहों में आक्रोश फैल गया है।
कई वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि UP Journalist Case लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कमजोर करने की कोशिश जैसा लगता है। पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बड़ा विरोध खड़ा कर दिया है, लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं कई ट्वीट्स में लिखा गया कि “सच दिखाने की कीमत, जेल की सलाखें?”राष्ट्रीय चैनल भी इसे गंभीर प्रेस फ्रीडम मामले के रूप में देख रहे हैं,

कई विशेषज्ञों का कहना है,कि यदि एक रिपोर्टर को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जाए क्योंकि उसने सरकारी लापरवाही उजागर की, तो यह लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा है।

कानूनी मुद्दे: क्या धाराएँ सही लगाई गईं विशेषज्ञों ने उठाए गंभीर सवाल

UP Journalist Case में लगे आरोपों पर वकील और पूर्व IPS अधिकारी खास सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है, इतने गंभीर आरोप लगाने से पहले प्रारंभिक जांच अनिवार्य थी SC-ST Act को बिना विस्तृत पड़ताल के लगाना गलत प्रक्रिया हो सकती है,पत्रकार पर हमले का वीडियो प्राथमिक साक्ष्य के तौर पर मौजूद है, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की स्पष्ट जानकारी अभी गायब है,

इन सभी सवालों ने पुलिस कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला दिया है। कानूनी विशेषज्ञों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, ताकि किसी निर्दोष को सज़ा न मिले और न ही किसी अधिकारी की छवि को नुकसान पहुँचे।

Disclaimer यह लेख उपलब्ध वीडियो, स्थानीय रिपोर्टिंग और सार्वजनिक सूचना पर आधारित है। किसी व्यक्ति, अधिकारी, संस्था या विभाग को अपमानित करने का उद्देश्य नहीं है। मामले की आधिकारिक जांच जारी है। जैसे ही नई जानकारी सामने आएगी, लेख में संशोधन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें गोरखपुर में Adulterated Paneer का बड़ा खुलासा, खजनी में 500 क्विंटल मिलावटी पनीर रोजाना तैयार

Exit mobile version