UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र

Written by: Tanu K

Published on:

Google News
Follow Us

UGC New Guidelines अब तो कॉलेज में खुलकर बात करने से भी डर लगेगा UGC के नए नियमों पर छात्रों की चिंता, यूनिवर्सिटी कैंपस में बढ़ा तनाव

UGC New Guidelines को लेकर छात्रों में बढ़ी चिंता, जनरल और SC/ST छात्रों की अलग अलग राय कॉलेज और यूनिवर्सिटी का माहौल बिगड़ने की आशंका

देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस इन दिनों UGC New Guidelines को लेकर गहरी बेचैनी के दौर से गुजर रहे हैं। नए नियमों के सामने आने के बाद जहां कुछ वर्ग इसे सामाजिक न्याय की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में छात्र इसे कैंपस में डर और अविश्वास का माहौल पैदा करने वाला मान रहे हैं। हालात यह हैं, कि अब सामान्य बातचीत, मजाक और अकादमिक बहसों को लेकर भी छात्र खुद को असहज महसूस करने लगे हैं।

UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल?, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र
UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल?, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र

UGC के नए नियमों के विरोध में अब सामान्य वर्ग के कई संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की घोषणा की जा चुकी है। संगठनों का आरोप है,कि UGC New Guidelines से जातिगत भेदभाव और सामाजिक विभाजन और गहराएगा, जिसका सीधा असर शिक्षा के माहौल पर पड़ेगा।

छात्र बोले कॉलेज का माहौल खराब हो सकता है

कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का कहना है, कि शिक्षा का मूल उद्देश्य खुला संवाद और विचारों की स्वतंत्रता है, लेकिन नए नियमों के बाद कैंपस में डर का वातावरण बन सकता है।

जब आजतक ऑनलाइन ने अलग अलग विश्वविद्यालयों के छात्रों से बात की, तो कई छात्रों ने माना कि UGC New Guidelines ज़मीन पर लागू होने से पहले ही मानसिक दबाव पैदा कर रही हैं।

“अब जनरल कैटेगरी का छात्र हर शब्द सोचकर बोलेगा”  रिया पांडे

पटना यूनिवर्सिटी की छात्रा रिया पांडे का कहना है,कि नए नियमों से व्यवहारिक रूप से सिर्फ SC/ST वर्ग को ही लाभ मिलता दिख रहा है। रिया का आरोप है, कि यह पूरी प्रक्रिया वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित नजर आती है।

UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल?, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र
UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल?, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र

उनके मुताबिक, “आज स्थिति यह है,कि जनरल कैटेगरी का छात्र सामान्य बातचीत या मजाक करते समय भी डरा रहता है। उसे डर रहता है,कि कहीं उसकी किसी बात को गलत तरीके से न लिया जाए और उस पर आरोप न लग जाए।”

रिया मानती हैं, कि UGC New Guidelines से यह डर और गहरा सकता है।

कोचिंग हब और कैंपस की जमीनी हकीकत

रिया ने कोटा जैसे बड़े कोचिंग हब का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी कई जगह होस्टल जाति के आधार पर बंटे हुए नजर आते हैं।

उनका कहना है, कि रोहित वेमुला का मामला देशभर में चर्चा में रहा, लेकिन उसके दूसरे पहलुओं पर कभी गंभीर बहस नहीं हुई। ऐसे में नए नियम सामाजिक खाई को पाटने के बजाय और चौड़ा कर सकते हैं। यही आशंका UGC New Guidelines को लेकर छात्रों के मन में बैठ गई है।

“कानून बने हैं, लेकिन लागू होने में लगेंगे साल”  पूजा साव

दूसरी ओर, पूजा साव का मानना है, कि चाहे कोई भी सरकार हो, SC/ST वर्ग के छात्रों को वास्तविक न्याय अक्सर नहीं मिल पाता।

पूजा का कहना है, कि “नए नियम बना देना काफी नहीं है। UGC New Guidelines को सही तरीके से लागू होने में 10 साल से ज्यादा लग सकते हैं। सवाल यह भी है,कि क्या सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी इन्हें ईमानदारी से मानेंगी?”

न्याय पर सवाल और व्यवस्था पर अविश्वास

पूजा ने सवाल उठाया कि अगर देश में सच में SC/ST वर्ग के लिए इतना सोचा जाता है, तो फिर कई मामलों में उन्हें न्याय क्यों नहीं मिल पाता।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दो दलित लड़कियों द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाने का मामला पूरे देश ने देखा, लेकिन नतीजा क्या निकला?

उनका कहना है,कि UGC New Guidelines से ज्यादा जरूरी है,कि मौजूदा कानूनों को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।

UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल?, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र
UGC New Guidelines पर छात्रों की राय, कॉलेज कैंपस में डर का माहौल?, नए यूजीसी नियमों पर बंटे छात्र

छात्रों की एकजुट मांग सभी वर्गों को बराबरी से सुना जाए

छात्रों का मानना है, कि न तो सामान्य वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है और न ही वंचित वर्ग को समय पर न्याय मिल पाता है।

उनका कहना है, कि अगर सरकार वास्तव में समानता चाहती है, तो नीति बनाते समय सभी वर्गों के छात्रों से संवाद जरूरी है। सिर्फ नियम थोप देने से शिक्षा का माहौल बेहतर नहीं होगा।

इसी असंतुलन को लेकर UGC New Guidelines आज छात्रों के बीच सबसे बड़ा बहस का मुद्दा बनी हुई हैं।

यह लेख छात्रों की प्रतिक्रियाओं, सार्वजनिक बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी वर्ग, समुदाय या संस्था के पक्ष या विपक्ष में राय बनाना नहीं है। समाचार केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। भविष्य में आधिकारिक स्पष्टीकरण या संशोधन के अनुसार विवरणों में बदलाव संभव है।

इसे भी पढ़ें UGC NET 2025 Answer Key जारी: अब पता करें आपने कितने सही दिए थे जवाब, आपत्ति करने का भी मौका – लिंक अंदर

Tanu K

Tarannum, born on July 12, 1993, in the vibrant city of Gorakhpur, Uttar Pradesh, is a passionate content writer with a knack for storytelling. After earning her Bachelor’s in English from DDU, Gorakhpur, she dove into the world of words, driven by her love for crafting meaningful narratives. With seven years of experience, Tarannum has penned captivating content for niches like wellness, education, and e-commerce. Her writing is fresh, relatable, and SEO-savvy, connecting effortlessly with readers. From freelancing for local startups to strategizing content for a leading digital agency, she’s honed her skills in blogs, ad copy, and social media. In her downtime, Tarannum enjoys reading fiction and mentoring young writers, dreaming of stories that spark change.

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com