PM CM Jail Bill 2025 Breaking News: 30 दिन से ज्यादा जेल में रहे तो जाएगी नेता की कुर्सी – संसद में पेश हुआ ऐतिहासिक बिल
PM CM Jail Bill 2025 भारत की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आया है। केंद्र सरकार ने संसद में ऐसे विधेयक पेश किए हैं, जो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की पदस्थ स्थिति को चुनौती देते हैं। प्रस्तावित प्रावधान साफ कहता है, अगर कोई भी बड़ा नेता गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार होकर 30 दिन से ज्यादा जेल में रहा, तो उसकी कुर्सी अपने आप चली जाएगी।
क्यों है यह बिल खास?
अब तक की व्यवस्था में किसी भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को सिर्फ तभी पद से हटाया जाता था जब अदालत से दोष सिद्ध हो जाए। लेकिन यह नया प्रावधान “गिरफ्तारी और लंबी हिरासत” को भी मान्य आधार मानता है।
PM CM Jail Bill 2025 सरकार का तर्क है, कि देश में भ्रष्टाचार और अपराधीकरण पर रोक लगाने के लिए यह जरूरी कदम है। अगर जनता के प्रतिनिधि ही जेल में हों और कुर्सी पर बने रहें, तो लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।
PM CM Jail Bill 2025 तीन अहम विधेयक
1. संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025
2. केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025
3. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025
इन तीनों विधेयकों को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया। साथ ही इन्हें संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने का प्रस्ताव भी रखा गया।
PM CM Jail Bill 2025 सत्ता पक्ष का नजरिया
इसे भी पढ़ें गोरखपुर घोसीपुरा जल भराव के कारण मासूम की मौत
सरकार का कहना है, कि यह बिल लोकतंत्र में “accountability” और “transparency” को मजबूत करेगा।
जनता को साफ संदेश जाएगा कि कोई भी नेता कानून से ऊपर नहीं है।
लंबे समय से विपक्ष और सिविल सोसायटी यह मांग उठाते रहे हैं, कि अपराध के मामलों में नेताओं को तुरंत पद छोड़ना चाहिए।
PM CM Jail Bill 2025 विपक्ष की आपत्तियाँ
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस बिल को “अलोकतांत्रिक” और “दमनकारी” करार दिया।
उनका आरोप है, कि सरकार एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है,और फिर 30 दिन की जेल दिखाकर उनकी कुर्सी छीन सकती है।
सदन में विपक्षी सांसदों ने बिल की प्रतियां फाड़कर हवा में लहराई और जोरदार नारेबाजी की।
यह कदम सरकार के लिए “Bold Move” है।
जनता के लिए यह “Hope of Clean Politics” है।
लेकिन विपक्ष के लिए यह “Threat to Democracy” जैसा दिख रहा है।
PM CM Jail Bill 2025 Positive Side:
भ्रष्ट नेताओं पर सीधा प्रहार
पारदर्शी राजनीति की ओर कदम
जनता का भरोसा बढ़ेगा
Negative Side:
दुरुपयोग की आशंका
निर्दोष पर गलत गिरफ्तारी से लोकतंत्र को चोट
संवैधानिक मूल्यों को चुनौती
PM CM Jail Bill 2025 निष्कर्ष
PM CM Jail Bill 2025 भारत की संसद में पेश यह बिल वाकई ऐतिहासिक है। अगर यह कानून बनता है, तो यह पहली बार होगा कि कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री सिर्फ जेल में 30 दिन रहने भर से अपनी कुर्सी खो देगा।
जहाँ एक ओर यह कदम स्वच्छ राजनीति और जनता की उम्मीदों को ताकत देगा, वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग और राजनीतिक बदले का खतरा भी बना रहेगा।
अब पूरा देश इस पर नजर गड़ाए बैठा है,कि क्या यह विधेयक भारत में लोकतंत्र को मजबूत करेगा या फिर सत्ताधारी दल के लिए एक और हथियार बन जाएगा।
ऐसा कानून बिल्कुल होना चाहिए अपराधियों की जगह सिर्फ जेल होनी चाहिए सत्ता की कुर्सी नहीं लेकिन एक सवाल देश की जनता के मन में है,की जो लोग अभी फिलहाल कुर्सी पर विराजमान है, जिनके खिलाफ सैकड़ो आपराधिक मुकदमे है, क्या यह कानून उन पर भी लागू होगा क्या उनकी भी कुर्सी जाएगी क्या उनको भी जेल होगा या सिर्फ यह कानून जनता और विपक्ष पर लागू होगा