जिलाधिकारी किशोर कन्याल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर शाजापुर के DM पद से हटा कर स्थानांतरित कर दिया गया

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के शाजापुर ज़िले के जिलाधिकारी किशोर कन्याल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर शाजापुर के DM पद से हटा कर स्थानांतरित कर दिया गया

मऊ संवाददाता अबू आमिर। ड्राइवर्स की इतनी कठिन जिंदगी होने के बावजूद वे 10, 20 हजार के वेतन पर अपना घर परिवार को छोड़ कर सैंकड़ो , हजारों किलोमीटर दूर जाते हैं, सिर्फ इसलिए ताकि उनकी आजीविका चल सके और उनके परिवार व बच्चों को 2 जून की रोटी मिल सके। उसके बावजूद केंद्र सरकार का ये कानून, कि दुर्घटना पे किसी की मृत्यु हो जाने पर 7 साल की कैद व 10 लाख का अर्थ दण्ड;  आखिर ये ड्राइवर कहां से लायेंगे। निस्संदेह सब का जीवन कीमती होता है। लेकिन सरकार को कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए ताकि सभी को उचित रूप में जीने का हक मिल सके।

क्या करोगे तुम , क्या है औकात तुम्हारी?” शाजापुर जिलाधिकारी

शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में जिलाधिकारी ने एक ड्राइवर से कहा कि ,” क्या करोगे तुम , क्या है औकात तुम्हारी?”

इसके जवाब में ड्राइवर ने कहा कि , ” यही लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं है।”

 

सबका नंबर आयेगा,  पहले मुसलमान, फिर किसान, उसके बाद जवान फिर पहलवान और अब ड्राइवर, बस धैर्य रखें और अपनी बारी का इंतज़ार करें”*

ड्राइवर के साथ जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकार के अपशब्द प्रयोग करने के बाद मध्य प्रदेश के शाजापुर ज़िले के जिलाधिकारी किशोर कन्याल को मुखमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर शाजापुर के DM पद से हटा कर स्थानांतरित कर दिया गया। और शाजापुर जिले के लिए सुश्री ऋजू बाफना को जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ० मोहन यादव के ऑफिशियल Xहैंडल पे उनकी बाइट डाली गई.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “ड्राइवर्स हमारी अर्थव्यवस्था और प्रगति के पहिए हैं, वे बेहद ही कम पैसे पर , तरह तरह की मुश्किलें झेलते हुए, कठिन जीवन शैली के साथ काम करते हैं। कानून और सिस्टम को इनके प्रति मानवीय होना चाहिएहर जान कीमती है, हर एक की रक्षा सरकार का कर्तव्य है।  कानून का उद्देश्य जन सामान्य के जीवन को आसान , सुरक्षित, और न्याय देना है, न कि लाखों लोगों को अत्याचार, वसूली, कैद व आर्थिक दिवालियेपन की ओर धकेलना।बिना राय मशविरा , बिना विपक्ष को शामिल किये, एकतरफा तुगलकी कानून बनाने का काम बंद होना चाहिए।”

 

 

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com