शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोपी को थाना एम्स नें किया गिरफ्तार

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोपी को थाना एम्स नें किया गिरफ्तार

गोरखपुर। न्यायलय के आदेश पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 89/24 के अभिवांछित अभियुक्त को थाना एम्स नें दिनांक 18 तारीख को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर दिया जहाँ से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पीड़िता द्वारा आरोप है की जगदीश शर्मा पुत्र किशुन ठाकुर निवासी विशुनपुरा खुर्द कुशीनगर नें शादी करने की बात पीड़िता से कहकर बलात्कार करता रहा ज़ब पीड़िता शादी के लिए बोलती थीं तो टालमटोल करता था। लेकिन एकदिन ज़ब पीड़िता नें शादी को कहीं तो जगदीश शर्मा नें कुसमही स्थित बुढ़िया माता के स्थान पर शादी कर लिया और गोरखपुर मे ही किराया पर रूम लेकर बलात्कार करता रहा कुछ दिन बीतने के बाद पीड़िता को पता चला की जगदीश शर्मा पहले से ही शादी शुदा है पीड़िता नें आरोप लगाते हुए कहा की आरोपी पूछताछ ज़ब हम किये तो मेरे साथ मारपीट भी किया जिसके बाद पीड़िता नें न्यायलय का सहयोग लिया और धारा 323,376मे अभियोग दर्ज कर विवेचना हुआ जिसके बाद एम्स थाने नें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आकाश कुमार /पिपराईच 

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com

Related News