Bangalore CBI Raid: CPRI के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर से 3.76 करोड़ नकद बरामद

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

Bangalore CBI Raid: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर छापा, तीन सूटकेस से 3.76 करोड़ नकद बरामद

Bangalore CBI Raid में बड़ा खुलासा, ऊर्जा मंत्रालय के अधीन CPRI के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर छापेमारी, तीन सूटकेस से 3.76 करोड़ रुपये नकद जब्त

नई दिल्ली/बेंगलुरु भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। Bangalore CBI Raid के तहत सीबीआई ने केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (Central Power Research Institute  CPRI) में तैनात संयुक्त निदेशक (Joint Director) राजाराम मोहनराव चेनु को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Bangalore CBI Raid: CPRI के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर से 3.76 करोड़ नकद बरामद
Bangalore CBI Raid: CPRI के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर से 3.76 करोड़ नकद बरामद

यह मामला भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of Power) के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठित संस्थान CPRI से जुड़ा है। आरोप है, कि राजाराम मोहनराव चेनु ने एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले 9.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर CBI ने ट्रैप और सर्च ऑपरेशन की योजना बनाई।

रिश्वत का मामला और CBI का ट्रैप

सीबीआई को शिकायत मिली थी कि CPRI में तकनीकी और व्यावसायिक कार्यों से जुड़े टेंडर और मंजूरी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु ने एम/एस सुधीर ग्रुप ऑफ कंपनियों के निदेशक अतुल खन्ना से रिश्वत की मांग की थी।

इसी आधार पर Bangalore CBI Raid के तहत सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की।

तीन सूटकेस और करोड़ों की नकदी

छापेमारी के दौरान जो सामने आया, उसने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया। CBI को अधिकारी के आवास से कुल 3 करोड़ 76 लाख रुपये नकद बरामद हुए। यह पूरी रकम तीन बड़े सूटकेस में भरकर रखी गई थी। नोटों की गड्डियां इस तरह ठूंस-ठूंसकर रखी गई थीं, मानो यह काली कमाई लंबे समय तक छिपाकर रखने की तैयारी हो।

Bangalore CBI Raid के दौरान नकदी की गिनती में घंटों का समय लगा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी पसीने आ गए।

Bangalore CBI Raid: CPRI के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर से 3.76 करोड़ नकद बरामद
Bangalore CBI Raid: CPRI के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेनु के घर से 3.76 करोड़ नकद बरामद

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

सीबीआई ने इस मामले में अतुल खन्ना, निदेशक  एम/एस सुधीर ग्रुप ऑफ कंपनियाँ, को भी सह आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का मानना है,कि सरकारी अधिकारी और निजी कंपनी के बीच आपराधिक साठगांठ के जरिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया।

इसे भी पढ़ें CBI Unnao Rape Case उन्नाव रेप केस: सेंगर की जमानत पर SC में CBI की चुनौती, LK आडवाणी केस का हवाला

Bangalore CBI Raid यह स्पष्ट करता है, कि यह मामला केवल व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

किस विभाग का मामला है, पूरी जानकारी

संस्थान: Central Power Research Institute (CPRI)

मंत्रालय: Ministry of Power, Government of India

पद: Joint Director

आरोपी अधिकारी: राजाराम मोहनराव चेनु

निजी कंपनी: M/s Sudhir Group of Companies

दूसरा आरोपी: अतुल खन्ना (Director)

सिस्टम में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ CPRI बल्कि ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है। करोड़ों की नकदी की बरामदगी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है, कि सरकारी संस्थानों में बैठे अधिकारी किस तरह भरोसे को बेच रहे हैं। Bangalore CBI Raid ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार अब फाइलों तक सीमित नहीं, बल्कि सूटकेस में भरकर घरों तक पहुंच चुका है।

CBI अब बरामद नकदी के स्रोत, संपत्ति विवरण और बैंक लेन-देन की गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है, कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

डिस्क्लेमर

यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न मीडिया स्रोतों, आधिकारिक जानकारियों और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से संबंधित उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। लेख में उल्लिखित सभी आरोप जांच के अधीन हैं, और संबंधित व्यक्तियों को कानून के तहत दोषी सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाएगा। यह आर्टिकल केवल पाठकों को सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाना इसका उद्देश्य नहीं है। यदि किसी तथ्य, नाम या विवरण में अनजाने में कोई त्रुटि हो, तो वह मात्र संयोग होगी। समाचार से संबंधित अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए पाठकों से अनुरोध है,कि वे संबंधित जांच एजेंसियों या अधिकृत बयानों पर ही भरोसा करें।

इसे भी पढ़ें UP Gramin Bank Bribery Case: CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा ब्रांच मैनेजर नवीन सिंह कुलदीप, चपरासी अनिल कुमार गिरफ्तार

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com

Related News