Gorakhpur Post Office Scam गोरखपुर: राप्तीनगर पोस्ट ऑफिस में सरकारी धन की बड़ी लापरवाही, डाक सहायक निलंबित विभागीय जांच तेज
Gorakhpur Post Office Scam गोरखपुर के राप्तीनगर पोस्ट ऑफिस में एक माह तक सरकारी धन जमा न करने पर डाक सहायक निलंबित, विभागीय जांच जारी, पढ़ें पूरी खबर।
गोरखपुर। राप्तीनगर स्थित पोस्ट ऑफिस के पार्सल कार्यालय में सामने आई गंभीर वित्तीय लापरवाही के मामले में डाक विभाग ने सख्त कदम उठाया है। पार्सल कार्यालय में तैनात डाक सहायक हरिकेश को प्रवर अधीक्षक डाकघर वी. कृष्णा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है,कि कर्मचारी ने लगभग एक माह तक पार्सल कार्यालय में जमा सरकारी धन को प्रधान डाकघर के कोषागार में जमा नहीं कराया। यह मामला अब Gorakhpur Post Office Scam के रूप में चर्चा में है।
Gorakhpur Post Office Scam कैसे उजागर हुई अनियमितता
जानकारी के अनुसार, राप्तीनगर के आरोग्य मंदिर पोस्ट ऑफिस के पार्सल कार्यालय में रोजाना होने वाले लेनदेन की नियमित समीक्षा के दौरान गड़बड़ी सामने आई। रिकॉर्ड के मिलान में यह पाया गया कि एक माह से अधिक समय तक सरकारी राशि प्रधान डाकघर में जमा नहीं की गई। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त धन डाक सहायक हरिकेश के पास लंबित था। इस गंभीर लापरवाही को Gorakhpur Post Office Scam से जोड़कर देखा गया।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
डाक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले मोहद्दीपुर उप डाकघर में तैनात एक कर्मचारी ने भी सरकारी धन समय पर मुख्य डाकघर में जमा नहीं कराया था। उस समय पोस्ट मास्टर जनरल की सख्ती के बाद संबंधित कर्मचारी ने राशि जमा कराई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने Gorakhpur Post Office Scam को लेकर विभाग की चिंता बढ़ा दी थी।
पोस्ट मास्टर की शिकायत के बाद तेज हुई कार्रवाई
राप्तीनगर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर ने जब यह देखा कि पार्सल कार्यालय की राशि लगातार जमा नहीं हो रही है, तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर प्रवर डाक अधीक्षक वी. कृष्णा ने आरोपी डाक सहायक को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई Gorakhpur Post Office Scam के तहत विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
कर्मचारियों की चेतावनी भी की गई नजरअंदाज
विभागीय सूत्रों का कहना है,कि प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने कई बार हरिकेश से सरकारी धन जमा कराने को कहा था। बावजूद इसके वह लगातार लापरवाही करता रहा और समय पर राशि जमा नहीं की। यही लापरवाही आगे चलकर Gorakhpur Post Office Scam की बड़ी वजह बनी।
विभागीय जांच जारी, हो सकती है और सख्ती
प्रवर अधीक्षक डाकघर वी. कृष्णा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। फिलहाल प्रकरण की विभागीय जांच जारी है। जांच में यदि और अनियमितताएं सामने आती हैं,तो आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। विभाग स्पष्ट कर चुका है, कि Gorakhpur Post Office Scam जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकारी धन की सुरक्षा सर्वोपरि
डाक विभाग ने दो टूक कहा है, कि सरकारी धन जनता की अमानत है,और इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर धन जमा न करना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। विभाग का उद्देश्य है,कि ऐसी सख्त कार्रवाई से भविष्य में Gorakhpur Post Office Scam जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता का भरोसा बना रहे।
डिस्क्लेमर यह समाचार विभिन्न आधिकारिक सूत्रों, विभागीय जानकारी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में प्रयुक्त सभी जानकारियां सूचना देने के उद्देश्य से हैं। संबंधित प्रकरण में विभागीय जांच अभी जारी है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को अंतिम रूप से दोषी या निर्दोष ठहराने का दावा नहीं किया गया है। यदि भविष्य में जांच के दौरान तथ्य बदलते हैं,,या नई जानकारी सामने आती है, तो समाचार में संशोधन संभव है। लेख का उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है। पाठकों से अनुरोध है,कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक बयानों और अंतिम जांच रिपोर्ट पर भरोसा करें।