ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चिल्हिया में भव्य तरीके से किया गया इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

सिद्धार्थनगर।चिल्हिया स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मे इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के विदाई नम आंखों से दी गई।

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चिल्हिया में भव्य तरीके से किया गया इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश गुप्ता जी के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विदाई समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ आए हुए मेहमानों (मोटिवेशनल स्पीकर्स) द्वारा बच्चों को आगे बढ़ने, सफलता प्राप्त करने के सूत्र दिए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में में शिवानी गुप्ता ने *”फेयरवेल डे सेलिब्रेशन”* पर बहुत ही बेहतरीन स्पीच दिया। तत्पश्चात भूमिका चौधरी, वैष्णवी वर्मा, हेमलता वर्मा , लक्ष्मी वर्मा , प्रियंका मिश्रा,  रोहिणी सिंह,  सलोनी चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों के दिलों को जीत लिया और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिए।

 

ग्रेट इंडिया नेशनल पब्लिक स्कूल के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर *जनाब नुरुल्लाह खान* साहब ने बच्चों को *शिक्षा के महत्व* के बारे में बताया कि कामयाबी के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

मोटिवेशनल स्पीकर *जनाब  शादाब रजा* साहब ने बच्चों के *”पर्सनालिटी डेवलपमेंट” और *”कम्युनिकेशन स्किल” पर विस्तृत चर्चा की, और छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए *”स्पोकन इंग्लिश”* के महत्व को भी समझाया।
        सिद्धार्थनगर के मशहूर कवि एवं शायर *श्री अरुणेश विश्वकर्मा ( अनन्त) जी* ने वीर रस से भरा हुआ कविताएं और शायरी प्रस्तुत कर बच्चों एवम अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिए।

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com