Call Forwarding Scam गृह मंत्रालय की चेतावनी फोन के इस फीचर से 2 सेकेंड में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत करें जांच
Call Forwarding Scam I4C और गृह मंत्रालय ने कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। *#21# से जांचें फोन हैक है, या नहीं और ##002# से तुरंत करें सुरक्षा।
गृह मंत्रालय की एडवाइजरी: फोन के इस फीचर का स्कैमर्स कर रहे मिसयूज़, 2 सेकेंड में खुद करें जांच
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली I4C एजेंसी ने एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है, कि साइबर स्कैमर्स स्मार्टफोन के एक सामान्य लेकिन खतरनाक फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वे यूजर्स के बैंक खाते, ओटीपी और निजी बातचीत तक पहुंच बना सकते हैं। यह नया तरीका Call Forwarding Scam के नाम से सामने आ रहा है, और बेहद चुपचाप लोगों को निशाना बना रहा है।
गृह मंत्रालय के साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म CyberDost (I4C) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि स्कैमर्स कॉल फॉरवर्डिंग फीचर को एक्टिवेट कर यूजर की सभी कॉल्स किसी दूसरे नंबर पर डायवर्ट कर सकते हैं। इससे बैंक से आने वाले OTP कॉल, वेरिफिकेशन कॉल और यहां तक कि गोपनीय बातचीत भी स्कैमर्स तक पहुंच सकती है। यह Call Forwarding Scam दिखने में छोटा लेकिन नुकसान में बेहद बड़ा साबित हो सकता है।
I4C द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार कोई भी व्यक्ति केवल *#21# डायल करके 2 सेकेंड में यह जांच सकता है,कि उसके फोन की कॉल फॉरवर्ड हो रही है, या नहीं। अगर स्क्रीन पर “Not Forwarded” लिखा आए तो फोन पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन अगर किसी अनजान नंबर का नाम या नंबर दिखाई दे, तो इसका मतलब है,कि कॉल फॉरवर्डिंग चालू है, और फोन साइबर खतरे में है। यह संकेत सीधे तौर पर Call Forwarding Scam की ओर इशारा करता है।
एडवाइजरी में यह भी साफ किया गया है, कि अगर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव है, तो स्कैमर्स बैंक OTP, UPI वेरिफिकेशन कॉल और अन्य जरूरी कॉल्स को सुन सकते हैं। इससे न सिर्फ बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, बल्कि WhatsApp और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है, कि Call Forwarding Scam को बेहद खतरनाक साइबर अपराध माना जा रहा है।
हालांकि राहत की बात यह है,कि इस स्कैम से बचाव बेहद आसान है। अगर किसी को शक है, कि उसकी कॉल फॉरवर्ड हो रही है, तो तुरंत ##002# डायल करें। ऐसा करते ही फोन में मौजूद सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएंगी। यह तरीका सभी नेटवर्क और स्मार्टफोन पर काम करता है,और Call Forwarding Scam से तुरंत सुरक्षा देता है।
गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में लोगों को खास सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। अगर किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आए और वह किसी स्टार (*) या हैश (#) से शुरू होने वाला कोड डायल करने को कहे तो भूलकर भी ऐसा न करें। ऐसे कोड अक्सर Call Forwarding Scam या अन्य साइबर फ्रॉड का हिस्सा होते हैं।
साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, स्कैमर्स अक्सर खुद को बैंक कर्मचारी, कस्टमर केयर या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते हैं। एक बार कॉल फॉरवर्डिंग चालू होते ही पूरा नियंत्रण अपराधियों के हाथ में चला जाता है। इसलिए सतर्कता ही Call Forwarding Scam से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
कुल मिलाकर गृह मंत्रालय और I4C की यह एडवाइजरी हर मोबाइल यूजर के लिए बेहद जरूरी है। सिर्फ 2 सेकेंड की जांच और एक छोटे से कोड से आप अपने बैंक अकाउंट, निजी डेटा और डिजिटल पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं। बदलते दौर में साइबर अपराध भी स्मार्ट हो रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।
इसे भी पढ़ें Democracy Under Threat लोकतंत्र को सूली पर चढ़ाने की धमकियां, कानून की चुप्पी पर उठते सवाल