ED raid on Anurag Dwivedi: करोड़ों की लग्जरी कारें जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

ED raid on Anurag Dwivedi: साइकिल से लैंबार्गिनी तक का सफर, अब करोड़ों की कमाई पर ईडी का शिकंजा

ED raid on Anurag Dwivedi के तहत उन्नाव में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर छापा, लैंबार्गिनी समेत 5 लग्जरी कारें, नकदी और अहम दस्तावेज जब्त, PMLA में जांच जारी

कभी सादगी भरी ज़िंदगी जीने वाला एक यूट्यूबर अचानक करोड़ों की लग्जरी कारों और विदेशों में निवेश के कारण जांच एजेंसियों के रडार पर आ जाए, तो सवाल उठना लाज़मी है। मशहूर यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट विश्लेषक अनुराग द्विवेदी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है।

ED raid on Anurag Dwivedi: करोड़ों की लग्जरी कारें जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज
ED raid on Anurag Dwivedi: करोड़ों की लग्जरी कारें जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज

ED raid on Anurag Dwivedi के तहत ईडी ने उन्नाव जिले के नवाबगंज स्थित उनके आवास पर बुधवार को कार्रवाई की और करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की पांच लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं। इनमें लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और BMW जैसी महंगी कारें शामिल हैं, जिन्हें लखनऊ स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

ईडी की इस कार्रवाई में सिर्फ गाड़ियां ही नहीं बल्कि करीब साढ़े बारह लाख रुपये नकद और दो बैग भरकर अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। नकदी को मेडिकल स्टोर से जुड़ा बताया गया, लेकिन जांच एजेंसी ने रकम को जब्त कर लिया है। दस्तावेजों में फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म, खासकर ड्रीम-11 से जुड़ी संदिग्ध कमाई और उससे बनाई गई संपत्तियों का उल्लेख बताया जा रहा है। ED raid on Anurag Dwivedi के दौरान ईडी ने उनके खजूर स्थित आवास के साथ साथ नवाबगंज में चाचा पप्पू द्विवेदी के घर, मां दुर्गागन हाउस और मां पीतांबरा एंटरप्राइजेज से जुड़े कागजात भी खंगाले हैं। विभिन्न स्थानों पर खरीदी गई जमीनों के दस्तावेज भी एजेंसी ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, अनुराग द्विवेदी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू की गई है। ईडी का दावा है,कि उन्होंने हवाला ऑपरेटरों, फर्जी बैंक खातों और बिचौलियों के ज़रिए बड़े पैमाने पर अवैध भुगतान प्राप्त किया। आरोप है, कि इस काली कमाई का इस्तेमाल न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों, खासकर दुबई में निवेश के लिए किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अनुराग ने दुबई में कई अचल संपत्तियां खरीदी हैं,और बीते कुछ समय से वहीं रह रहे थे। इस पूरे मामले में लखनऊ जोन की ईडी टीम भी सक्रिय रूप से शामिल है और ED raid on Anurag Dwivedi की जांच को आगे बढ़ा रही है।

अनुराग द्विवेदी की तेजी से बदली जीवनशैली भी जांच का बड़ा कारण बनी। बताया जाता है, कि कुछ साल पहले तक वह साइकिल से चलते थे, लेकिन फैंटेसी स्पोर्ट्स और क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियों के चलते उनकी आय में अचानक बड़ा उछाल आया। सोशल मीडिया पर उनका प्रभाव बढ़ता गया और फिर दुबई में क्रूज पर हुई बेहद भव्य शादी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। यही शाही अंदाज जांच एजेंसियों के लिए चेतावनी साबित हुआ। ED raid on Anurag Dwivedi के बाद अब उनकी आय के असली स्रोतों की परत दर परत जांच की जा रही है।

ईडी की प्राथमिक जांच में सामने आया है, कि क्रिकेट सट्टेबाजी, ऑनलाइन टिपिंग और फैंटेसी प्लेटफॉर्म के ज़रिए हुई कमाई को कथित तौर पर अवैध तरीकों से विदेश भेजा गया और फिर उसे वैध धन के रूप में पेश किया गया। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है,कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन कौन से लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में अनुराग द्विवेदी और उनके करीबी सहयोगियों से लंबी पूछताछ हो सकती है। ED raid on Anurag Dwivedi ने फैंटेसी स्पोर्ट्स और सट्टेबाजी के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, और इस सेक्टर में काम करने वालों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

Disclaimer: यह समाचार विभिन्न स्रोतों और जांच एजेंसियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। मामला जांचाधीन है। किसी भी व्यक्ति को दोषी मानने से पहले अदालत का अंतिम फैसला आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें Cough Syrup Case वाराणसी: शुभम जायसवाल दिल्ली में छिपा, पुलिस-ईडी की बड़ी जांच

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com