Hindu boy मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा—“जो Hindu boy मुस्लिम लड़की लाएगा, उसे नौकरी देंगे।” बयान के बाद हंगामा, लेकिन UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता। क्या कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए सख्त है?

“मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

 इंसानियत से परे राजनीति: जब नफरत को नौकरी का इनाम मिला

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले के डुमरियागंज से पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वे खुले मंच से कहते दिखते हैं,

“जो Hindu boy मुस्लिम लड़की लाएगा, हम उसे नौकरी देंगे।”

यह बयान न केवल नफरत फैलाने वाला है,बल्कि समाज की संवेदनाओं को झकझोरने वाला भी है। जहां एक ओर देश में Love Jihad जैसे मुद्दों पर मुसलमानों को तुरंत आरोपी बना दिया जाता है, वहीं इस तरह के बयानों पर UP Police की चुप्पी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।

लोग सवाल कर रहे हैं, क्या कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए बना है, यह मामला सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत की परीक्षा का है।

 कानून की नजर में सब बराबर, लेकिन हकीकत अलग

Hindu boy मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता
Hindu boy मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

उत्तर प्रदेश में conversion cases में देखा गया है, कि जब कोई मुस्लिम युवक हिंदू लड़की से शादी करता है, तो तुरंत UP Police हरकत में आ जाती है। लेकिन जब कोई हिंदू नेता मंच से खुलेआम “मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ” कहता है, तो प्रशासन खामोश रहता है।

लोगों का कहना है, कि अगर ऐसा बयान किसी मुस्लिम नेता ने दिया होता, तो रातों रात गिरफ्तारी हो चुकी होती।
लेकिन जब बयान देने वाला एक BJP leader होता है, तो पुलिस और सरकार दोनों चुप हो जाती हैं। यह दोहरा रवैया न्याय के सिद्धांत को कमजोर करता है। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं दिख रहा।

 राजनीति का नया हथियार: धर्म के नाम पर नफरत

Hindu boy मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता
Hindu boy मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है,कि ऐसे बयान समाज को बांटने की एक सोची समझी रणनीति हैं।
“Hindu boy” और “Muslim girl” जैसे शब्दों को प्रचार में लाकर, नेताओं का मकसद भावनाओं से खेलना और वोट बैंक को प्रभावित करना है।

2024 के बाद से देश में सांप्रदायिक घटनाओं का बढ़ना इस प्रवृत्ति की पुष्टि करता है।
ऐसे बयानों से राजनीतिक फायदा तो मिल सकता है, लेकिन समाज में जहर घुलता है।

अब वक्त है, कि जनता खुद तय करे कि वह नफरत की राजनीति चाहती है,या शांति और समानता का समाज।

Bulldozer Action Gorakhpur भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर की दुकान रातोंरात ढही, आरोपी दुर्गा प्रसाद पर FIR

 UP Police की चुप्पी: कानून पर सवालिया निशान

सिद्धार्थनगर की इस घटना पर अब तक UP Police ने कोई FIR दर्ज नहीं की है। पुलिस की इस चुप्पी से जनता में गुस्सा बढ़ रहा है।एक ओर सरकार कहती है,कि “कानून सबके लिए समान है”, लेकिन इस केस में कोई कार्रवाई नहीं होने से ये दावा कमजोर पड़ जाता है। लोग कह रहे हैं  “जब Hindu boy के लिए नौकरी का वादा करने वाला नेता आज़ाद घूम सकता है, तो क्या यह न्याय है?”

अगर यही रवैया जारी रहा, तो जनता का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा। कानून को धर्म नहीं, इंसानियत के आधार पर काम करना चाहिए।

Pratapgarh Police viral video: हेलमेट का नियम सिखाने वाली पुलिस खुद बिना हेलमेट घूमती दिखी 

 समाज को जोड़ने की ज़रूरत, तोड़ने की नहीं

भारत की असली ताकत उसकी विविधता में है।
जब कोई नेता “Hindu boy” और “Muslim girl” को धर्म की दीवार में बांध देता है, तो वह इस ताकत को कमजोर करता है।

हमें यह समझना होगा कि नफरत से कभी शांति नहीं आती।
अगर प्रशासन, समाज और मीडिया मिलकर ऐसे बयानों के खिलाफ खड़े हों, तभी देश सही दिशा में आगे बढ़ सकेगा। सच्चा हिंदू या सच्चा मुसलमान वही है जो इंसानियत में यकीन रखता है, न कि नफरत में।

 “नया गोरखपुर योजना” में जमीन अधिग्रहण की रफ्तार सुस्त  किसानों की असहमति बनी New Gorakhpur Project की सबसे बड़ी चुनौती 

Disclaimer इस लेख का उद्देश्य किसी धर्म, समुदाय या राजनीतिक दल की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है। यह लेख सामाजिक जागरूकता और समानता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए लिखा गया है। सभी तथ्य सार्वजनिक वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com