सऊदी अरब बस हादसा: उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत | 46 यात्रियों की सूची जारी | Saudi Arabia Bus Accident

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

सऊदी अरब बस हादसा: उमरा के सफर में दर्दनाक त्रासदी, पूरी यात्री सूची जारी

Saudi Arabia Bus Accident सऊदी अरब में उमरा यात्रियों की बस का भीषण एक्सीडेंट, 42 की मौत की आशंका। 46 भारतीय यात्रियों की पूरी सूची जारी। राहत कार्य जारी। Saudi Arabia Bus Accident की पूरी अपडेट पढ़ें।

उमरा के सफर में बड़ा हादसा तेलंगाना के तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

Saudi Arabia Bus Accident सऊदी अरब बस हादसा: उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत | 46 यात्रियों की सूची जारी | Saudi Arabia Bus
Saudi Arabia Bus Accident सऊदी अरब बस हादसा: उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत | 46 यात्रियों की सूची जारी | Saudi Arabia Bus

सऊदी अरब में सोमवार को हुआ Saudi Arabia Bus Accident भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए एक गहरा सदमा बन गया। मदीना के पास उमरा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस एक डीजल टैंकर से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चंद पलों में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।

Saudi Arabia Bus Accident यह दर्दनाक हादसा मुफ़रीहात इलाके में भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे हुआ। बस में कुल 46 भारतीय यात्री सवार थे, जिनमें से 42 लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम मानी जा रही है। अधिकतर यात्री तेलंगाना से संबंध रखते थे और उमरा के लिए मक्का से मदीना जा रहे थे।

Saudi Arabia Bus Accident की शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में स्थिति को भयावह बना दिया। सऊदी प्रशासन, स्थानीय पुलिस और भारतीय दूतावास की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं।

बस में मौजूद सभी 46 यात्रियों की सूची जारी 42 की हालत बेहद गंभीर

हादसे के शिकार हुए सभी 46 यात्रियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। ज्यादातर यात्री तेलंगाना के बताए जा रहे हैं। नीचे सूची में शामिल सभी नाम वही हैं,जो इस Saudi Arabia Bus Accident में मौजूद थे:

1. इरफान अहमद

2. हुमैरा नजनीन

3. सबीहा सुल्ताना

4. हमदन

5. इजान

6. नसीरुद्दीन

7. उमाइजा

8. मरियम फातिमा

9. शेख जैन

10. मेहरिशा

11. महोम्मद

12. रिदा थरीन

13. उजैरुद्दीन

14. अख्तर बेगम

15. अनीज फातीमा

16. अमीना बेगम

17. सारा बेगम

18. सलीम

19. शबाना बेगम

20. हुजैफा जफर

21. रिजवाना बेगम

22. सलाउद्दीन

23. फराना सुल्ताना

24. तस्मिया तरहीन

25. सना

26. अब्दुल खारीद

27. गोसिया बेगम

28. शहनाज

29. मोहम्मद अली

30. रहमतबी

31. रहीम उनीसा

32. मोहम्मद शोएब

33. रईस बेगम

34. शाहजहान

35. सारा मोहम्मद

36. मोहम्मद मंजूर

37. जहीन बेगम

38. फरहीन बेगम

39. शोकत

40. जाकिया

41. परवीन बेगम

42. मस्तान

43. सोहेल

44. अब्दुल शोएब

45. मोहम्मद मोलाना

46. शिराहति

भारतीय दूतावास और तेलंगाना भवन इन नामों की अंतिम पुष्टि में जुटे हुए हैं। कई परिजन लगातार दूतावास के संपर्क में हैं, ताकि किसी तरह अपने प्रियजनों की जानकारी मिल सके।

 Saudi Arabia Bus Accident  सऊदी अरब बस हादसा: उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत | 46 यात्रियों की सूची जारी | Saudi Arabia Bus
Saudi Arabia Bus Accident सऊदी अरब बस हादसा: उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत | 46 यात्रियों की सूची जारी | Saudi Arabia Bus

भारतीय दूतावास सक्रिय राहत कार्य तेज, 24×7 हेल्पलाइन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जेद्दा भारतीय कांसुलेट, सऊदी प्रशासन और तेलंगाना सरकार ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। Saudi Arabia Bus Accident से जुड़े सभी प्रभावित परिवारों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

जेद्दा भारतीय कांसुलेट हेल्पलाइन:

8002440003 (टोल फ्री)

0122614093

0126614276

0556122301 (व्हाट्सएप)

तेलंगाना भवन कंट्रोल रूम:

वंदना: +91 98719 99044

चौधरी चक्रवर्ती: +91 99583 22143

रक्षित नील: +91 96437 23157

दूतावास ने बताया कि वे लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, और घायलों की पहचान, मृतकों के शवों तक पहुँच और दस्तावेजी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराने में लगे हैं।

क्या उमरा यात्रियों की सुरक्षा पर और कड़े कदम जरूरी?

यह Saudi Arabia Bus Accident एक बार फिर दर्शाता है, कि उमरा और हज सीजन में लाखों लोगों की यात्रा के बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर सुधार की जरूरत बनी हुई है। अक्सर उमरा यात्राओं के दौरान सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है,कि

बसों की नियमित तकनीकी जांच

ड्राइवरों की सख्त ट्रेनिंग

हाईवे सुरक्षा मानकों का पालन

टैंकर और व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग रूट

जैसे कदम जरूरी हैं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

यह त्रासदी केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, कि लाखों यात्री हर साल इसी मार्ग से गुजरते हैं,और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Saudi Arabia Bus Accident ने कई भारतीय परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह घटना उमरा यात्रा के दौरान सुरक्षा के सवालों को और गंभीर बनाती है। जैसे-जैसे आधिकारिक अपडेट सामने आएंगे, स्थिति और स्पष्ट होगी। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

डिस्क्लेमर यह लेख प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स, सरकारी अपडेट्स और उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि और आगे की जानकारी संबंधित विभागों की घोषणाओं के आधार पर ही मानें।

इसे भी पढ़ें Gorakhpur Imam assault में इमाम पर हमला: तिवारीपुर थाने का घेराव, पुलिस ने सीसीटीवी से जांच शुरू की

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com