Telangana ACB raid PHOTOS: डिप्टी कलेक्टर के घर छापेमारी में नोटों का पहाड़, तेलंगाना ACB की रेड से सिस्टम में मचा हड़कंप
Telangana ACB raid तेलंगाना में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कलेक्टर वेंकट रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी में 8.30 करोड़ की अवैध संपत्ति, कैश, विला और फार्महाउस का खुलासा।
तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को हनुमाकोंडा के डिप्टी कलेक्टर वेंकट रेड्डी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस Telangana ACB raid ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। रेड के दौरान जिस तरह से बेहिसाब नकदी, ज्वेलरी और करोड़ों की संपत्तियां सामने आईं, उसने सबके होश उड़ा दिए।
ACB की यह कार्रवाई सिर्फ एक घर तक सीमित नहीं रही। जांच एजेंसी ने वेंकट रेड्डी के घर के अलावा उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया। हैदराबाद की रॉक टाउन कॉलोनी समेत राज्य की आठ अलग-अलग जगहों पर आठ स्पेशल टीमों ने एक साथ छापे मारे। इस Telangana ACB raid में अब तक करीब 30 लाख रुपये नकद और कीमती सामान जब्त किया गया है।
दरअसल, वेंकट रेड्डी पहले से ही ACB के रडार पर थे। 6 दिसंबर को उन्हें उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा गया था, जब वे इन-चार्ज डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) के तौर पर एक स्कूल को मान्यता देने के बदले कथित तौर पर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया था। उसी केस की गहराई से जांच करते हुए यह Telangana ACB raid की गई।
जांच में सामने आया है कि वेंकट रेड्डी के पास वर्ष 2008 से ही अवैध रूप से संपत्तियां जमा की जा रही थीं। ACB के मुताबिक, उनकी आय और घोषित स्रोतों के मुकाबले संपत्तियों का अंतर चौंकाने वाला है। यही वजह है कि यह Telangana ACB raid सिर्फ रिश्वत का मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के नेटवर्क की ओर इशारा करती है।
ACB की प्रारंभिक जांच में अब तक लगभग 8 करोड़ 30 लाख रुपये की अवैध संपत्ति की पहचान की जा चुकी है। इसमें नकदी और ज्वेलरी के अलावा मंचिरेवुला इलाके में करीब 6 करोड़ रुपये का एक आलीशान विला, भोंगिर में एक फार्महाउस और सरूरनगर में एक आवासीय मकान शामिल है। इस Telangana ACB raid के दौरान मिले दस्तावेजों और संपत्ति के कागजात ने जांच एजेंसी को और मजबूत सुराग दिए हैं।
इतना ही नहीं, वेंकट रेड्डी पर 2016 और 2017 के दौरान नेशनल हाईवे स्कीम में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं। आरोप है कि किसानों को मिलने वाले मुआवज़े में गड़बड़ी कर सरकारी धन का गलत इस्तेमाल किया गया। ACB को शक है कि उसी घोटाले से अर्जित रकम को अलग-अलग संपत्तियों में निवेश किया गया। इस एंगल से भी Telangana ACB raid की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
ACB अधिकारियों का कहना है कि यह अभी शुरुआती आकलन है और संपत्तियों का वास्तविक मूल्य इससे कहीं अधिक हो सकता है। बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और बेनामी निवेश की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस Telangana ACB raid से और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार चाहे कितना भी संगठित क्यों न हो, कानून की नजर से बच नहीं सकता। तेलंगाना ACB की यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में बैठे भ्रष्ट अफसरों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें Gorakhpur Crime News गोरखपुर क्राइम न्यूज़: युवती ने नर्सिंग होम कर्मी को गोली मारी, इलाके में मचा हड़कंप