Vikram Bhatt Fraud Case: ₹30 करोड़ धोखाधड़ी में विक्रम भट्ट और पत्नी सेंट्रल जेल, अंतरिम जमानत नामंजूर

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

Vikram Bhatt fraud case ₹30 करोड़ फ्रॉड केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को बड़ा झटका, पत्नी श्वेतांबरी संग उदयपुर सेंट्रल जेल भेजे गए, अंतरिम जमानत खारिज

Vikram Bhatt fraud case में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। ₹30 करोड़ धोखाधड़ी मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को उदयपुर सेंट्रल जेल भेजा गया, मेडिकल आधार पर मांगी गई अंतरिम जमानत खारिज।

कभी बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के जरिए डर पैदा करने वाले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट आज खुद एक गंभीर कानूनी संकट में घिर चुके हैं। Vikram Bhatt fraud case में कोर्ट के ताजा फैसले ने इस पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। उदयपुर की अदालत ने ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उदयपुर सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मेडिकल आधार पर मांगी गई अंतरिम जमानत को साफ तौर पर खारिज कर दिया।

Vikram Bhatt Fraud Case: ₹30 करोड़ धोखाधड़ी में विक्रम भट्ट और पत्नी सेंट्रल जेल, अंतरिम जमानत नामंजूर
Vikram Bhatt Fraud Case: ₹30 करोड़ धोखाधड़ी में विक्रम भट्ट और पत्नी सेंट्रल जेल, अंतरिम जमानत नामंजूर

इस मामले में पुलिस और कोर्ट दोनों का रुख बेहद सख्त नजर आया। अभियोजन पक्ष की ओर से कहा गया कि आरोप गंभीर हैं और जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसी आधार पर अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। Vikram Bhatt fraud case अब सिर्फ एक सेलेब्रिटी विवाद नहीं रहा, बल्कि यह एक बड़े आर्थिक अपराध के तौर पर देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 7 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद राजस्थान पुलिस उन्हें उदयपुर लेकर आई और अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया। 9 दिसंबर को कोर्ट ने दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था, ताकि मामले की गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद जब उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, तो उनके वकील ने मेडिकल ग्राउंड्स पर अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। हालांकि कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

DSP सूर्यवीर ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उदयपुर की सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है,कि मामले से जुड़े दस्तावेज, लेन देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। Vikram Bhatt fraud case में आगे और भी गिरफ्तारियां या खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Vikram Bhatt fraud case  इस पूरे मामले की शिकायत उदयपुर स्थित इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और इंदिरा IVF अस्पताल के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाने के नाम पर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी और छह अन्य लोगों ने उनसे करीब ₹30 करोड़ की रकम ली। आरोप है,कि फिल्म से लगभग ₹200 करोड़ की कमाई का लालच दिया गया था, लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही निवेश की गई रकम का कोई ठोस हिसाब दिया गया।

इसे भी पढ़ें Dhurandhar Box Office Collection Day 3, रणवीर सिंह की फिल्म ने तीसरे दिन तोड़े रिकॉर्ड

जब काफी समय तक प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा और भरोसा टूट गया, तो डॉ. अजय मुर्डिया ने उदयपुर के भोपालपुरा थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। Vikram Bhatt fraud case में यही एफआईआर आगे चलकर गिरफ्तारी और जेल तक पहुंची।

कानूनी जानकारों का मानना है,कि यह केस फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चेतावनी है। बड़े नाम, बड़े वादे और करोड़ों का निवेश इन सबके बीच पारदर्शिता न हो तो नतीजा इसी तरह सामने आता है। Vikram Bhatt fraud case यह साफ करता है, कि कानून की नजर में सेलेब्रिटी और आम आदमी बराबर हैं।

Vikram Bhatt fraud case फिलहाल विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी न्यायिक हिरासत में हैं। आगे नियमित जमानत, चार्जशीट और ट्रायल की प्रक्रिया चलेगी। यह मामला आने वाले समय में भी चर्चा में बना रहेगा और बॉलीवुड से जुड़े निवेश और प्रोडक्शन सिस्टम पर सवाल खड़े करता रहेगा।

Disclaimer यह समाचार लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। मामले में सभी आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। किसी भी व्यक्ति को दोषी या निर्दोष ठहराने का अधिकार केवल अदालत को है।

इसे भी पढ़ें Shahrukh Khan की ‘King’ ने तोड़ा बजट का रिकॉर्ड! Siddharth Anand के Grand Vision ने बना दी India की सबसे महंगी Action Film

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com