1xBet पर ED की बड़ी कार्रवाई, सेलेब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति अटैच | case ED action

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

case ED action 1xBet ऑनलाइन सट्टेबाजी पर ED का सबसे बड़ा वार: क्रिकेट और बॉलीवुड के बड़े नामों की करोड़ों की संपत्ति अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग जांच से मचा हड़कंप

case ED action 1xBet ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन, युवराज सिंह, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला समेत कई सेलेब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति अटैच, जानिए पूरी जांच और अब तक की कार्रवाई।

कभी जिन चेहरों को लोग भरोसे और प्रेरणा की नजर से देखते थे आज वही नाम जांच एजेंसियों की फाइलों में दर्ज हैं, प्रवर्तन निदेशालय की ताजा कार्रवाई ने ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया के साथ साथ फिल्म और क्रिकेट जगत को भी झकझोर दिया है। case ED action के तहत 1xBet नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई नामी हस्तियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। यह मामला सिर्फ कानून तोड़ने का नहीं, बल्कि उस भरोसे का भी है, जो आम लोग अपने पसंदीदा सितारों पर करते हैं।

1xBet पर ED की बड़ी कार्रवाई, सेलेब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति अटैच | case ED action
1xBet पर ED की बड़ी कार्रवाई, सेलेब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति अटैच | case ED action

ED की जांच में सामने आया कि 1xBet और इसके सहयोगी ब्रांड्स भारत में बिना किसी वैध अनुमति के ऑनलाइन betting app के जरिए सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे थे। जांच एजेंसी के मुताबिक इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध धन का लेन देन हुआ और टैक्स नियमों की अनदेखी की गई। इसी कड़ी में case ED action के अंतर्गत मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत नई प्रोविजनल अटैचमेंट की गई।

इस कार्रवाई में जिन लोगों की संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा शामिल हैं। ED के अनुसार, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति (जो उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है), सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, अंकुश हाजरा की 47.20 लाख रुपये और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की गई है। इस case ED action में कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

जांच एजेंसी का कहना है, कि ये भुगतान कथित तौर पर 1xBet से जुड़े प्रचार और अन्य वित्तीय गतिविधियों से संबंधित हैं। ED यह भी स्पष्ट कर चुकी है,कि संपत्ति अटैच किया जाना दोष सिद्ध होने के बराबर नहीं है, बल्कि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। फिर भी case ED action ने यह साफ कर दिया है, कि अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले भी ED ने इसी मामले में कड़ा रुख अपनाया था। शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी हैं। अब तक 1xBet से जुड़े इस मामले में कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं, जो इस case ED action की गंभीरता को दर्शाता है।

वहीं, 1xBet की ओर से दावा किया गया है, कि कंपनी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 वर्षों से बेटिंग इंडस्ट्री में सक्रिय है और 70 भाषाओं में अपनी सेवाएं देती है। हालांकि, भारतीय कानूनों के अनुसार बिना लाइसेंस ऑनलाइन सट्टेबाजी अवैध है,और यही बिंदु इस case ED action की बुनियाद बना है। कानूनी जानकारों का मानना है, कि आने वाले समय में पूछताछ और संपत्ति अटैचमेंट का दायरा और बढ़ सकता है।

यह मामला न सिर्फ अवैध सट्टेबाजी पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट और डिजिटल विज्ञापनों की जिम्मेदारी को भी कठघरे में लाता है। case ED action आने वाले दिनों में इस पूरे सिस्टम के लिए एक मिसाल बन सकता है।

Disclaimer यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। संबंधित सभी व्यक्तियों को कानून के तहत तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक सक्षम अदालत द्वारा दोष सिद्ध न हो।

इसे भी पढ़ें दिल्ली में ED का छापा: ट्रैवल एजेंट के ठिकानों से 6 किलो सोना, 313 किलो चांदी और करोड़ों की नकदी बरामद

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com