Lakhimpur Kheri Protest : कांड पर चंद्रशेखर आज़ाद का सख्त संदेश, प्रशासन को चेतावनी

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

Lakhimpur Kheri Protest : कांड पर चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा ऐलान  “SDM को बता दीजिए, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, हाथरस नहीं बनने देंगे”

Lakhimpur Kheri Protest को लेकर चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रशासन को चेताया। SDM और ADM पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय, पट्टा और मुआवजे की मांग की।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से जुड़ा मामला अब सियासी और सामाजिक रूप से और ज्यादा गरमा गया है। Lakhimpur Kheri Protest के बीच आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रशासन के खिलाफ खुली चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा,

India Pakistan cricket controversy क्या बीसीसीआई को पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना चाहिए? असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए कड़े सवाल, देशवासियों में गूंजा सुर

“SDM साहब को बता दीजिए, गुंडागर्दी नहीं चलेगी। लखीमपुर मे अगर ब्राह्मण परिवार होता है, तो पट्टा भी मिलेगा और ब्राह्मण परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी देते है, क्या हम लोग इंसान नहीं हैं,  दोबारा से  हाथरस नहीं बनने देंगे।”

चंद्रशेखर आज़ाद का यह बयान Lakhimpur Kheri Protest को नई धार देता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिया तो वह और उनके समर्थक सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें सड़क पर लेटना ही क्यों न पड़े।

Lakhimpur Kheri Protest : कांड पर चंद्रशेखर आज़ाद का सख्त संदेश, प्रशासन को चेतावनी
Lakhimpur Kheri Protest : कांड पर चंद्रशेखर आज़ाद का सख्त संदेश, प्रशासन को चेतावनी

उन्होंने सीधे तौर पर ADM और SDM की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में किसी भी तरह की दबंगई और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चंद्रशेखर आज़ाद ने दो टूक कहा कि प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा, न कि ताकत के बल पर।

Lakhimpur Kheri Protest के संदर्भ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पहले ही हाथरस जैसी घटनाएं समाज की अंतरात्मा को झकझोर चुकी हैं,और अब किसी भी जिले को “दूसरा हाथरस” नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को न सिर्फ न्याय, बल्कि सम्मान और सुरक्षा भी मिलनी चाहिए।

Samajwadi Party Permanent Job का वादा: युवाओं के सपनों को नई उड़ान

चंद्रशेखर आज़ाद ने मांग की कि संबंधित परिवार को तुरंत कानूनी पट्टा दिया जाए और एक करोड़ रुपये का मुआवजा घोषित किया जाए। उनका कहना था कि अगर प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखाता है, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। Lakhimpur Kheri Protest अब सिर्फ स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बनता जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है, कि चंद्रशेखर आज़ाद का यह आक्रामक रुख Lakhimpur Kheri Protest को प्रदेशव्यापी मुद्दा बना सकता है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Lakhimpur Kheri Protest : कांड पर चंद्रशेखर आज़ाद का सख्त संदेश, प्रशासन को चेतावनी
Lakhimpur Kheri Protest : कांड पर चंद्रशेखर आज़ाद का सख्त संदेश, प्रशासन को चेतावनी

फिलहाल निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं,कि वह इस चेतावनी को गंभीरता से लेता है,या नहीं। साफ है, कि Lakhimpur Kheri Protest आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकता है।

डिस्क्लेमर यह समाचार सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, वायरल वीडियो, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया स्रोतों पर आधारित है। लेख में व्यक्त विचार संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। किसी भी अधिकारी, व्यक्ति या संस्था को दोषी ठहराने का उद्देश्य नहीं है। सभी आरोप और घटनाक्रम जांच एवं कानूनी प्रक्रिया के अधीन हैं। समाचार का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। यदि किसी तथ्य में त्रुटि हो, तो संबंधित पक्ष प्रमाण सहित संपर्क कर सकता है।

Ghazipur Viral Video गाज़ीपुर में गूँजी थप्पड़ की गूँज: महिला कांस्टेबल और SBSP कार्यकर्ता का वीडियो वायरल

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com