पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us
नई दिल्ली: सोमवार को ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेश्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जीवन पर्यन्त राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। पीएम मोदी ने इसके अलावा दिल्ली में स्थित सदैव अटल समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी के अलावा समाधि स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया है. बीजेपी सांसद पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, ‘वाजपेयी जी की याद आती है, जिन्होंने मुझे राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया.’

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पाटलिपुत्र अटल पार्क में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मीडियो से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके प्रति मेरी श्रद्धा हमेशा रहेगी। उनके रहते दूसरे दलों के नेताओं को कोई दिक्कत नहीं थी। उनके प्रति मेरा भाव जीवन भर रहेगा। उनका काम अटल जी का काम बहुत अच्छा रहा है। किसी बात को वह तुरंत स्वीकार करते थे।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25/12/1924  को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिनों का था। इसके बाद, वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बनें और 13 महीने तक इस पद को संभाला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बने जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। उनका 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था।
उन्होंने राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com