भू-माफिया कर रहे हैं गोरखपुर भटहट में अवैध रूप से कब्जा

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

नायब तहसीलदार ने ग्राम सभा की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका

भटहट। कस्बे में ग्रामसभा की भूमि पर सोमवार को अवैध कब्जे की सूचना पर नायब तहसीलदार खोराबार विजय कुमार यादव पहुंचे। आबादी की जमीन पर टीनशेड डाला जा रहा था।

नायब तहसीलदार ने काम तत्काल रोकने का निर्देश दिया। प्रधान ओमप्रकाश यादव व ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रेणी छह-दो की जमीन पर साप्ताहिक बाजार लगती है। बाजार की दुकानों से ग्रामसभा द्वारा वसूली की जाती है। इसके बावजूद ग्रामसभा की खाली जमीनों का घरौनी योजना के अंतर्गत एक परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज कर दिया गया है। नायब तहसीलदार ने कहा कि काम को रोकवा दिया गया है, जहां तक लेखपाल पर आरोप की बात है तो प्रधान एव ग्रामीणों से लिखित शिकायत करने को कहा गया है। मामले की जांच की जाएगी।  

संवाददाता आकाश कुमार

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com

Related News