WhatsApp New Scam Alert एक क्लिक में उड़ सकता है आपका अकाउंट सरकार और पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी
WhatsApp New Scam के जरिए साइबर अपराधी लिंक्ड डिवाइस फीचर का गलत इस्तेमाल कर अकाउंट हैक कर रहे हैं। जानिए पूरा तरीका, सरकारी चेतावनी और बचाव के उपाय।
आज के दौर में मोबाइल हमारे जीवन का सबसे निजी हिस्सा बन चुका है और WhatsApp उसी का अहम जरिया है। लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब एक बेहद खतरनाक तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिसे WhatsApp New Scam कहा जा रहा है। यह कोई आम ठगी नहीं है, बल्कि ऐसा फ्रॉड है,जिसमें बिना ओटीपी, बिना पासवर्ड पूछे आपका पूरा व्हाट्सऐप अकाउंट किसी और के डिवाइस में चला जाता है, और आपको भनक तक नहीं लगती।
तेलंगाना पुलिस और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने इस नए साइबर फ्रॉड को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि इस WhatsApp New Scam की शुरुआत आमतौर पर एक साधारण से मैसेज से होती है, जैसे “अरे, क्या आपने मेरी फोटो देखी है?”। यह मैसेज अक्सर किसी जान पहचान वाले अकाउंट से आता है, जिससे व्यक्ति बिना सोचे समझे लिंक पर क्लिक कर देता है। जैसे ही लिंक खुलता है, एक नकली WhatsApp Web पेज सामने आता है,और उसी पल आपका अकाउंट साइबर अपराधी के मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से लिंक हो जाता है।
तेलंगाना साइबर सुरक्षा विभाग की निदेशक शिखा गोयल के मुताबिक, WhatsApp New Scam में अपराधी व्हाट्सऐप के “Linked Devices” फीचर का दुरुपयोग कर रहे हैं। एक बार अकाउंट उनके हाथ में चला गया तो आपकी निजी चैट, फोटो, वीडियो, बैंक से जुड़े मैसेज और कॉन्टैक्ट तक पूरी पहुंच उन्हें मिल जाती है। इसके बाद अपराधी आपके नाम से दूसरों को मैसेज भेजकर पैसे मांगते हैं,और कई मामलों में लोग ठगी का शिकार भी हो जाते हैं।
इस गंभीर खतरे को देखते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भी WhatsApp New Scam को लेकर आधिकारिक गाइडलाइंस जारी की हैं। मंत्रालय ने साफ कहा है,कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू रखें। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है,कि ओटीपी, पिन, सीवीवी या व्हाट्सऐप कोड जैसी जानकारी किसी भी परिस्थिति में साझा न करें।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस WhatsApp New Scam से बचने का सबसे आसान तरीका है,सतर्कता। व्हाट्सऐप सेटिंग में जाकर नियमित रूप से “Linked Devices” चेक करते रहें। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे तो तुरंत लॉगआउट करें। इसके अलावा, व्हाट्सऐप और मोबाइल ब्राउज़र को हमेशा ऑफिशियल और लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें, ताकि किसी भी तकनीकी कमजोरी का फायदा अपराधी न उठा सकें।
अगर किसी व्यक्ति को शक होता है,कि वह WhatsApp New Scam का शिकार हो गया है, तो पुलिस की सलाह है, कि तुरंत इंटरनेट का इस्तेमाल बंद करें, सभी संदिग्ध मैसेज और पॉप अप के स्क्रीनशॉट लें और सुरक्षित रखें। इसके बाद ईमेल, बैंक और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड तुरंत बदलें। यदि बैंक खाते से पैसे निकल गए हों, तो तुरंत संबंधित बैंक को सूचना दें और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
आज जब डिजिटल दुनिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, ऐसे में WhatsApp New Scam जैसी घटनाएं यह याद दिलाती हैं, कि तकनीक जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही सावधानी भी मांगती है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
Disclaimer यह लेख केवल जनहित और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी पुलिस प्रशासन और सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी चेतावनियों पर आधारित है। किसी भी तकनीकी या वित्तीय निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढ़ें गोरखपुर में fake call center cyber fraud का भंडाफोड़, ऑनलाइन गेमिंग ऐप से देशभर में लाखों की ठगी