यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे कारण हुआ बड़ा हादसा

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे कारण हुआ बड़ा हादसा मची रही मुर्गे की लूट।

दिल्ली एनसीआर। बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर  एक ट्रक आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। जिसके बाद  गाड़ियां आपस में  टकराती चली गई। सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुये है। टकराने वाली गाड़ियों में सुनील कुमार की मुर्गे की ट्रक भी थी उन्होने बताया कि करीब ढाई लाख के मुर्गे गाड़ी पर लदे थे।  गाड़ियों से टकराने के बाद लोग एक दूसरे की मदद करने की बजाये ट्रक पर लदे हुये मुर्गों को लूटने लगे। ट्रक चालक चीख्ता रहा चिल्लाता रहा लेकिन लोग मदद करने के बजाये उसके मुर्गे को लूटते रह। आने जाने वाली गाड़ियां भी रूककर मुर्गे लूटकर ले जाने लगी।

कोहरे ने मचाया कोहराम, यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराईं गाड़ियां

नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते दर्जन पर गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कई लोगों को चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सिंह ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे के दयानतपुर गांव के पास एक ट्रक आगे चल रहे एक डंपर से टकरा गया. फिर उसके पीछे एक के बाद एक कर करीब दर्जन भर गाड़ियां टकराती चली गईं.  सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है. अपर उपायुक्त ने बताया कि सात गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि कई वाहनों को मामूली क्षति पहुंची है.

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com