विश्वविद्यालय की निशा ने जीता रजत पदक l

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

गोरखपुर। के आई आई टी भुवनेश्वर में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक मीट के आज तीसरे दिन विश्वविद्यालय एथलेटिक्स टीम की सदस्य  कु. निशा ने 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन दौड़ में  1 घंटा 14 मिनट का समय निकालकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया l

 यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी तथा बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित हो रही है l इसी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम की सदस्य रूबी कश्यप ने भी 10000मी दौड़ में 26 दिसंबर को ब्रांच मेडल प्राप्त किया था l साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने इस प्रदर्शन के आधार पर आगामी फरवरी माह में आयोजित हो रहे खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है l टीम मैनेजर डॉ सुरेंद्र गुप्ता एवं कोच सी पी सिंह ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के अलावा पुरुष टीम के अब तक पांच खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं l

कुमारी निशा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति माननीया प्रो पूनम टंडन जी  ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है , विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के अध्यक्ष प्रो विमलेश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष प्रो विजय चहल एवं प्रो अलोक कुमार गोयल कोषाध्यक्ष प्रो प्रत्युश दुबे सचिव डॉ राज वीर सिंह संयुक्त सचिव डॉ मनीष पाण्डेय तथा कुलसचिव प्रो शांतनू रस्तोगी ने भी खिलाडियों की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है l

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com