Reelbaz ACP” दिनेश कुमार: बहादुरगढ़ में बुलडोजर चला, और गरीबों की उम्मीदें मलबे में दबीं 

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

बहादुरगढ़ में Reelbaz ACP दिनेश कुमार ने सड़क किनारे सब्ज़ी विक्रेताओं पर बुलडोजर चलाया। वायरल रील के पीछे छिपी निर्दयता की सच्चाई, पढ़िए कैसे गरीबों का सब कुछ उजड़ गया

गरीबों की दुनिया उजड़ी, प्रशासन ने कहा “नियम निभा रहे थे”

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई एक प्रशासनिक कार्रवाई ने इंसानियत को झकझोर दिया है। सड़क किनारे अपनी छोटी-छोटी दुकानों से गुजर बसर करने वाले सब्ज़ी विक्रेताओं की ज़िंदगी उस वक्त बिखर गई, जब उनके ठेले और टोकरी Reelbaz ACP दिनेश कुमार के नेतृत्व में चल रहे बुलडोजर के नीचे कुचल गए।

इस घटना की सबसे दर्दनाक बात यह थी कि जब गरीब अपनी रोज़ी रोटी के लिए रो रहे थे,
तब अधिकारी कैमरे के सामने रील रिकॉर्ड कर रहे थे।
जिस बुलडोजर ने सब कुछ तबाह किया, उसी के साथ ACP साहब मुस्कुराते हुए कैमरे में कैद हुए और यही बन गया वायरल “Reelbaz ACP” का चेहरा।

इंटरनेशनल बॉक्सर बना Reelbaz ACP: खेल का जोश अब निर्दयता में बदला

ACP दिनेश कुमार कोई सामान्य अधिकारी नहीं हैं।
वे एक इंटरनेशनल बॉक्सर रह चुके हैं, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीते और खेल कोटे से पुलिस सेवा में आए। लेकिन इस बार उनका ‘फाइट स्पिरिट’ कमजोरों पर उतरा। उन्होंने सड़कों को “साफ़ करने” के नाम पर गरीबों की जिंदगी उखाड़ फेंकी।

लोगों का कहना है, कि अगर कानून तोड़ने वाले बड़े बिल्डर या प्रभावशाली लोग होते, तो शायद इतनी जल्दी बुलडोजर नहीं चलता। लेकिन गरीब और मजलूम पर सिस्टम हमेशा सख़्त हो जाता है।
इसीलिए जनता कह रही है  “Reelbaz ACP दिनेश कुमार ने कानून नहीं, बल्कि इंसानियत को रौंदा है।”

जब कैमरा ऑन हुआ, तो संवेदनशीलता ऑफ हो गई

रील बनाने का यह जुनून अब प्रशासनिक कार्रवाई में भी उतर आया है।
Reelbaz ACP दिनेश कुमार ने बुलडोजर एक्शन के दौरान खुद का वीडियो रिकॉर्ड करवाया, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में वे कानून के रक्षक नहीं, बल्कि “एक्शन हीरो” बनकर दिख रहे थे। लेकिन कैमरे के बाहर हकीकत कुछ और थी, फुटपाथ पर बैठे सब्ज़ी विक्रेता अपने टूटे ठेले और बिखरे सामान के बीच अपने आँसू पोंछ रहे थे।

यह वही पल था जब रीलबाज़ी ने इंसाफ़ को निगल लिया।
लोगों का कहना है,“अगर कैमरा बंद होता, शायद दिल खुल जाता।”

IPS Y Puran Kumar Case: सिस्टम पर सड़न का प्रहार! चंद्रशेखर आजाद बोले  “जब CJI और ADGP भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की क्या औकात?” हजारों लोग सड़क पर उतरे, DGP की गिरफ्तारी की मांग तेज़

मजलूमों की आवाज़: ‘हमें सिर्फ जीने का हक़ चाहिए’

Reelbaz ACP” दिनेश कुमार: बहादुरगढ़ में बुलडोजर चला, और गरीबों की उम्मीदें मलबे में दबीं

टूटी गुमटियों के बीच एक बुज़ुर्ग सब्ज़ीवाली ने कहा,

 “साहब ने एक बार भी नहीं पूछा कि हम कहाँ जाएँगे। बस बुलडोजर चला दिया।”

कई महिलाएँ अपनी थैलियाँ समेटती रहीं, बच्चे बिलखते रहे, और
Reelbaz ACP की टीम “कानूनी कार्रवाई” का एलान करती रही।

सवाल यह नहीं कि सड़कें अतिक्रमण से मुक्त होनी चाहिए या नहीं,
सवाल यह है,कि क्या किसी गरीब को बिना चेतावनी उसके पेट पर चोट मारना न्याय है?
अगर सरकार जनता की “माँ” है, तो यह कैसा मातृत्व है,जो बच्चों की रोज़ी छीन लेता है?

प्रशासन का बयान: ‘कानून निभाना ज़रूरी था’

Reelbaz ACP” दिनेश कुमार: बहादुरगढ़ में बुलडोजर चला, और गरीबों की उम्मीदें मलबे में दबीं 
Reelbaz ACP” दिनेश कुमार: बहादुरगढ़ में बुलडोजर चला, और गरीबों की उम्मीदें मलबे में दबीं

 

CP झज्जर ने इस घटना पर कहा 

 “ACP दिनेश एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनका मकसद व्यवस्था बनाना था, किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं।
लेकिन हम फील्ड अफसरों को आगे से इस तरह के संवेदनशील हालात में अधिक सतर्क रहने की ट्रेनिंग देंगे।”

उन्होंने एक भावनात्मक शेर में कहा 

 “ये अजीब दास्तां है, छोटी-सी ज़िंदगी की,
यहाँ तीर भी चलाना है,और परिंदे भी बचाने हैं।”

यह बयान दर्शाता है, कि कानून और संवेदना के बीच संघर्ष कितना कठिन है। लेकिन सवाल वही है,क्या इंसाफ़ की राह में गरीबों का दर्द इतनी आसानी से कुचल दिया जाएगा?

Hindu boy मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ!”  BJP नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान, UP Police की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

रीलबाज़ी से ज़्यादा ज़रूरी है इंसानियत

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सबक यही है,कि रीलबाज़ी इंसाफ़ की जगह नहीं ले सकती। कानून को अगर दिखावे में बदला जाएगा, तो उसकी सबसे बड़ी कीमत गरीब चुकाएंगे।

Reelbaz ACP दिनेश कुमार को चाहिए था कि वे संवेदनशीलता दिखाते, रील नहीं, संवाद बनाते ताकि गरीबों को वैकल्पिक जगह मिल पाती। लेकिन ऐसा न हुआ। इसलिए आज पूरा हरियाणा पूछ रहा है, क्या इंसाफ़ सिर्फ ताकतवरों के लिए है?

 डिस्क्लेमर यह लेख सामाजिक न्याय और मानवीय दृष्टिकोण से लिखा गया है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाना नहीं,बल्कि यह दिखाना है,कि जब कानून से पहले इंसानियत मर जाती है,तो न्याय भी अर्थहीन हो जाता है।

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com