UP 77 Web Series Ban: विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज की रिलीज पर रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

UP 77 Web Series Ban पर बवाल: विकास दुबे की पत्नी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और निर्माताओं से मांगा जवाब

UP 77 Web Series Ban को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी की याचिका पर केंद्र सरकार और वेब सीरीज निर्माताओं से जवाब तलब, 25 दिसंबर को प्रस्तावित रिलीज पर संकट।

कभी कभी किसी वेब सीरीज का ऐलान सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पुराने ज़ख्मों को फिर से खोल देता है। गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही वेब सीरीज ‘यूपी 77’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

UP 77 Web Series Ban: विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज की रिलीज पर रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
UP 77 Web Series Ban: विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज की रिलीज पर रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

इस सीरीज की रिलीज से पहले ही विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सीधे दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया। विकास दुबे की पत्नी ने अदालत में याचिका दायर कर UP 77 Web Series Ban की मांग की है, उनका कहना है कि यह सीरीज उनके परिवार की निजता और सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है। यह मामला अब सिर्फ एक वेब सीरीज तक सीमित नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन का बड़ा सवाल बन गया है।

UP 77 Web Series Ban दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और वेब सीरीज के निर्माताओं से जवाब तलब किया है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की एकल पीठ ने नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई बुधवार को तय की है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से यह मांग की गई थी कि 25 दिसंबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस सीरीज पर तत्काल रोक लगाई जाए।

हालांकि कोर्ट ने फिलहाल अंतरिम रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। इसके बावजूद नोटिस जारी होना यह दर्शाता है,कि UP 77 Web Series Ban के मुद्दे को अदालत गंभीरता से देख रही है।

याचिका में दावा किया गया है,कि ‘यूपी 77’ वेब सीरीज गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन और घटनाक्रम पर आधारित है। विकास दुबे वही नाम है, जिसने वर्ष 2020 में कानपुर के बिकरू गांव की घटना के बाद पूरे देश का ध्यान खींचा था। पुलिस के अनुसार, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में विकास दुबे मुख्य आरोपी था। बाद में उज्जैन में महाकाल मंदिर में सरेंडर करने के बाद जब उसे कानपुर लाया जा रहा था।

तब रास्ते में वाहन पलटने और कथित रूप से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी। याचिकाकर्ता का कहना है,कि इस पूरे घटनाक्रम पर आधारित कंटेंट को बिना परिवार की सहमति के दिखाना न केवल पीड़ादायक है, बल्कि यह उनकी सामाजिक छवि और मानसिक शांति को भी प्रभावित करता है। इसी आधार पर UP 77 Web Series Ban की मांग की गई है।

इस मामले ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनने वाले क्राइम कंटेंट को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। सवाल यह है, कि क्या किसी अपराधी की कहानी को दिखाने से पहले उसके परिजनों की भावनाओं और अधिकारों को नजरअंदाज किया जा सकता है। याचिका में यह भी कहा गया है, कि सीरीज के जरिए विकास दुबे की छवि को महिमामंडित किया जा सकता है।

जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ेगा। यही वजह है,कि अदालत से आग्रह किया गया है,कि रिलीज से पहले इस पर रोक लगाई जाए या फिर आवश्यक बदलाव किए जाएं। UP 77 Web Series Ban का मुद्दा अब सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता से भी जुड़ गया है।

UP 77 Web Series Ban कानूनी जानकारों का कहना है, कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूर्ण नहीं है। संविधान हर नागरिक को बोलने और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अधिकार देता है, लेकिन यह अधिकार दूसरे व्यक्ति की गरिमा, निजता और सार्वजनिक व्यवस्था से टकराता है, तो उस पर सीमाएं लगाई जा सकती हैं।

पिछले कुछ वर्षों में कई वेब सीरीज और फिल्मों को लेकर अदालतों में याचिकाएं दायर हुई हैं। कुछ मामलों में नाम बदलने, डिस्क्लेमर जोड़ने या विवादित दृश्यों को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में UP 77 Web Series Ban का फैसला भविष्य के ओटीटी कंटेंट के लिए एक अहम नजीर बन सकता है।

फिलहाल केंद्र सरकार और वेब सीरीज निर्माताओं को अदालत में अपना पक्ष रखना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता इसे कल्पना पर आधारित कंटेंट बताते हैं,या फिर वास्तविक घटनाओं से प्रेरित मानते हैं। वहीं सरकार की भूमिका भी अहम होगी, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के नियमन को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है। अदालत का यह फैसला यह तय करेगा कि UP 77 Web Series Ban सिर्फ एक याचिका बनकर रह जाएगा या फिर ओटीटी कंटेंट की दिशा और दशा तय करने वाला मामला साबित होगा।

अंततः यह पूरा विवाद इस सवाल पर आकर टिक जाता है, कि अपराध की कहानियों को दिखाते वक्त संवेदनशीलता कहां तक होनी चाहिए। अदालत का आने वाला आदेश न सिर्फ विकास दुबे के परिवार के लिए, बल्कि पूरे डिजिटल कंटेंट उद्योग के लिए अहम संदेश देगा।

Disclaimer: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और अदालती कार्यवाही पर आधारित है। मामले में अंतिम निर्णय दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद लिया जाएगा। लेख का उद्देश्य केवल सूचना देना है, न कि किसी पक्ष के समर्थन या विरोध में राय बनाना।

इसे भी पढ़ें College Crime News: Student Attacked Inside College, चाकू से हमला, हालत गंभीर

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com