1 रोटी में कितनी कैलोरी होती है डाइटिशियन ने बताया Weight loss के लिए कितनी रोटी खाएं जानकर कभी मोटे नहीं होंगे आप
जानिए 1 रोटी में कितनी कैलोरी होती है, Weight loss के लिए महिलाओं और पुरुषों को दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए, कौन सी रोटी सबसे बेहतर है, और रोटी खाते हुए वजन कैसे घटाएँ।
Weight loss शुरू करते ही रोटी छोड़ना जरूरी है क्या? सच जानना बहुत जरूरी है
Weight loss की शुरुआत करने वाले ज्यादातर लोग सबसे पहले रोटी ही बंद कर देते हैं। उन्हें लगता है, कि रोटी मोटापा बढ़ाती है, जबकि सच इसके बिल्कुल उलट है। रोटी खाना हमारी रोज की आदत और खाने की ज़रूरत का हिस्सा है। सब्जी चाहे कितनी भी स्वादिष्ट हो, बिना रोटी के थाली अधूरी लगती है।
असल में रोटी आपका दुश्मन नहीं है। Weight loss को रोकने वाला फैक्टर यह है,कि आप रोटी कितनी खा रहे हैं, किस समय खा रहे हैं,और उसके साथ क्या ले रहे हैं। अगर कैलोरी बैलेंस सही रहेगा तो रोटी वजन घटाने में रुकावट नहीं बनती।
डाइटिशियन के अनुसार, रोटी हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन देती है। ये तत्व Weight loss में भी मदद करते हैं, क्योंकि ये शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। इसलिए रोटी छोड़ना कमजोरी, थकान और मीठा खाने की क्रेविंग को बढ़ा देता है। Weight loss चाहने वालों को रोटी खाना बंद नहीं करना चाहिए, बल्कि सही मात्रा और सही टाइमिंग पर ध्यान देना चाहिए।
1 रोटी में कितनी कैलोरी होती है, जानिए सही मात्रा Weight loss में क्यों जरूरी है
Weight loss के लिए यह समझना बेहद महत्वपूर्ण है,कि एक रोटी में कितनी कैलोरी होती है। रोटी की कैलोरी उसकी मोटाई, आकार और इस्तेमाल हुए आटे पर निर्भर करती है।
भारत में एक आम गेहूं की रोटी लगभग 45–50 ग्राम आटे से बनती है, जिसमें 80–120 कैलोरी होती है।
पतली रोटी: 60–70 कैलोरी
मध्यम रोटी: 80–95 कैलोरी
थोड़ी मोटी रोटी: 100–120 कैलोरी
घी लगी रोटी: 120–140 कैलोरी
मल्टीग्रेन रोटी: 100–120 कैलोरी
Weight loss के लिए रोटी की कैलोरी को समझना जरूरी है, ताकि आप अपने रोज़ाना के कैलोरी बजट को कंट्रोल में रख सकें। यह फैट कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है, क्योंकि Weight loss पूरी तरह कैलोरी डेफिसिट पर निर्भर करता है। इसलिए समझदारी यह है,कि रोटी की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर ध्यान दें।
महिलाओं और पुरुषों को Weight loss के दौरान कितनी रोटी खानी चाहिए
Weight loss के दौरान सबसे बड़ा सवाल यही होता है,दिन में कितनी रोटी खाएं? यह आपकी एक्टिविटी लेवल पर निर्भर करता है।
महिलाओं के लिए रोटी की आदर्श मात्रा वजन घटाते समय महिलाओं को 1200–1500 कैलोरी लेनी चाहिए। डाइटिशियन के अनुसार
कम एक्टिविटी: 2–3 रोटी
मध्यम एक्टिविटी: 3–4 रोटी
ज्यादा एक्टिविटी/वर्कआउट: 4 रोटी तक
रात में रोटी की संख्या हमेशा कम रखें। इससे Weight loss तेज दिखाई देता है।
पुरुषों के लिए रोटी की आदर्श मात्रा
पुरुषों का मेटाबॉलिज्म महिलाओं से तेज होता है, इसलिए उन्हें 1500–1800 कैलोरी की ज़रूरत होती है।
कम एक्टिविटी: 3–4 रोटी
मध्यम एक्टिविटी: 4–5 रोटी
ज्यादा एक्टिविटी/वर्कआउट: 5–6 रोटी
डाइटिशियन का सुझाव है,कि पुरुष दिन में दो बार रोटी खा सकते हैं, लेकिन रात में 1–2 रोटी ही लें ताकि Weight loss सही ट्रैक पर रहे।
इसे भी पढ़ें Health and Fitness: फूला हुआ पेट पिचक जाएगा, बस हेल्दी डाइट के साथ ऐसे खाएं मेथी दाना
Weight loss के लिए कौन-सी रोटी सबसे बेहतर होती है? सही रोटी चुनना है जीत की चाबी
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रोटी की क्वालिटी आपकी सफलता तय करती है।
मल्टीग्रेन रोटी: इसमें गेहूं, बाजरा, ज्वार, रागी आदि का मिश्रण होता है। फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है।
बाजरा रोटी: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से ब्लड शुगर स्थिर रहता है।
ज्वार रोटी: ग्लूटेन फ्री और फाइबर रिच। पेट और वजन दोनों को कंट्रोल में रखती है।
इन रोटियों का सेवन वेट लॉस को सपोर्ट करता है क्योंकि ये पेट भरकर कम कैलोरी देती हैं और ऊर्जा लंबे समय तक बनाए रखती हैं।
रोटी खाते हुए भी Weight loss कैसे करें? अपनाएँ ये स्मार्ट और प्रभावी आदतें
वेट लॉस करना है, लेकिन रोटी भी खानी है, तो बस कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाएँ।
अपनी प्लेट का संतुलन बनाएँ: ½ प्लेट सब्जी + ¼ प्लेट रोटी + ¼ प्लेट प्रोटीन।
रात को एक या दो रोटी ही खाएं क्योंकि रात में मेटाबॉलिज्म स्लो होता है।
घी लगी रोटी से दूरी बनाएँ। इससे आपकी कैलोरी बजट बिगड़ जाता है और वेट लॉस रुक जाता है।
फाइबर बढ़ाने के लिए सलाद शामिल करें। इससे पेट जल्दी भरता है,और ओवरईटिंग रुकती है।
इन छोटे-छोटे बदलावों से वेट लॉस बहुत सरल और आसान हो जाता है, और आप रोटी खाते हुए भी अपना वजन घटा सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी चिकित्सा सलाह, उपचार या डायग्नोसिस का विकल्प नहीं है। किसी भी डाइट या वेट लॉस प्लान शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या प्रमाणित डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें Liver Health: लिवर को मजबूत बनाने वाले फूड्स और 4 बड़ी गलतियाँ जो बढ़ाती हैं Fatty Liver का खतरा