Health and Fitness: मेथी दाना वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल और हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है। जानिए WebMD रिपोर्ट के अनुसार इसके हेल्थ बेनिफिट्स और सेवन का सही तरीका।
Health and Fitness शुरुआत करें नेचुरल हेल्थ बूस्टर से: क्यों जरूरी है मेथी दाना
Health and Fitness आज के समय में हर कोई फिट और स्लिम बॉडी चाहता है, लेकिन काम का तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खान पान के कारण पेट बाहर निकल आता है। अगर आप भी फूले हुए पेट (Belly Fat) से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है। आपकी रसोई में मौजूद मेथी दाना (Methi Seeds) आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ साथ पेट की चर्बी घटाने में मदद कर सकता है। बस इसे सही तरीके से और Healthy Diet के साथ लेना जरूरी है।
Health and Fitness मेथी दाना: पोषक तत्वों का प्राकृतिक खजाना
मेथी दाना (Fenugreek Seeds) भारत के हर घर में एक आम मसाला है, लेकिन इसके गुण असाधारण हैं। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B6 शरीर को मजबूत बनाते हैं। अमेरिका की हेल्थ वेबसाइट WebMD की रिपोर्ट के अनुसार, मेथी दाना पेट में शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है, और इंसुलिन हार्मोन को एक्टिव करता है। ये दोनों प्रभाव डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। यह न सिर्फ वजन कम करने में मददगार है, बल्कि गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से भी राहत दिलाता है।
इसे भी पढ़ें Health Benefits of Sweet Potato: सर्दियों का असली सुपरफूड, शकरकंद के ये 6 फायदे बदल देंगे आपकी सेहत
Health and Fitness पेट की चर्बी घटाने में कैसे कारगर है मेथी दाना
Health and Fitness अगर आपका पेट गुब्बारे की तरह फूला हुआ है, तो मेथी दाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है,और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाता है। सुबह खाली पेट मेथी दाना का पानी पीने से भूख कंट्रोल रहती है, ओवरईटिंग से बचाव होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
Health and Fitness कैसे करें सेवन:
1 चम्मच मेथी दाना रात में पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट उसका पानी पीएं।
चाहें तो भिगे हुए दाने भी हल्के चबाकर खा सकते हैं।
नियमित सेवन से पेट की चर्बी धीरे धीरे पिघलने लगती है और शरीर हल्का महसूस होता है।
हार्मोनल बैलेंस और सेक्स हेल्थ में भी फायदेमंद
Health and Fitness मेथी दाना न सिर्फ वजन घटाने में बल्कि हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस करने में भी कारगर है। इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन (Phytoestrogen) महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को सुधारता है। वहीं पुरुषों में यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाकर एनर्जी और स्टैमिना को बूस्ट करता है। WebMD रिपोर्ट के अनुसार, मेथी दाना टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन दोनों हार्मोन के स्तर को सामान्य करता है, जिससे सेक्स हेल्थ और मूड दोनों बेहतर होते हैं।
इसे भी पढ़ें कौन सा ड्राई फ्रूट्स होता है सेहत के लिए फायदेमंद?
हेल्दी डाइट के साथ ऐसे करें मेथी दाना का सेवन
अगर आप मेथी दाना के फायदे चाहते हैं,तो इसे सही तरीके से अपनाना जरूरी है।
सुबह:
खाली पेट मेथी दाना पानी पिएं।
दिन में:
सलाद, सूप या दाल में हल्का-सा मेथी पाउडर मिलाएं।
रात में:
डिनर के बाद मेथी चाय पिएं, इससे पाचन बेहतर होगा।
मेथी दाना तभी असर दिखाएगा जब आप इसे Healthy Diet, पर्याप्त नींद और हल्के एक्सरसाइज के साथ अपनाएंगे।
Health and Fitness डिस्क्लेमर यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई बातें किसी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं हैं। किसी भी नए घरेलू नुस्खे या डाइट को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।