गोरक्षनगरी में औद्योगिक क्रांति: 10 हजार करोड़ निवेश का प्लेटफॉर्म, 17 हजार को रोजगार | Gorakhpur Industrial Development 2025

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

Gorakhpur Industrial Development 2025 गोरक्षनगरी में औद्योगिक क्रांति: 10 हजार करोड़ से अधिक निवेश का प्लेटफॉर्म तैयार, 17 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Gorakhpur Industrial Development 2025 के तहत गीडा और धुरियापार टाउनशिप में 10 हजार करोड़ से अधिक निवेश का आधार तैयार हुआ है। इससे 17 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

गोरक्षनगरी में औद्योगिक क्रांति: 10 हजार करोड़ निवेश का प्लेटफॉर्म, 17 हजार को रोजगार | Gorakhpur Industrial Development 2025
गोरक्षनगरी में औद्योगिक क्रांति: 10 हजार करोड़ निवेश का प्लेटफॉर्म, 17 हजार को रोजगार | Gorakhpur Industrial Development 2025

वर्ष 2025 गोरखपुर के औद्योगिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश प्रोत्साहनपरक नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति के चलते गोरक्षनगरी अब पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रही है। Gorakhpur Industrial Development 2025 के तहत गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) और धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप ने मिलकर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे करीब 17 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

गीडा वर्ष 2025 में निवेशकों की पहली पसंद बनकर सामने आया है। इस दौरान गीडा ने अपने लैंड बैंक का ऐतिहासिक विस्तार करते हुए 8.71 लाख वर्गमीटर क्षेत्रफल में औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया। इसके जरिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए और 11,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार सृजन का रास्ता खुला। Gorakhpur Industrial Development 2025 का यह आंकड़ा अपने आप में इस बात का प्रमाण है, कि गोरखपुर अब उद्योगपतियों के लिए भरोसेमंद डेस्टिनेशन बन चुका है।

इसे भी पढ़ें Gorakhpur Crime News गोरखपुर में भू-माफिया पर सख्ती, जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा एक्शन

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 116 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया जो स्थापना के बाद अब तक का सर्वाधिक है। इससे न केवल औद्योगिक आधार मजबूत हुआ, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की नई संभावनाएं भी बनीं। निवेशकों को पारदर्शी प्रक्रिया, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रशासनिक सहयोग मिलने से Gorakhpur Industrial Development 2025 को नई गति मिली।

गोरक्षनगरी में औद्योगिक क्रांति: 10 हजार करोड़ निवेश का प्लेटफॉर्म, 17 हजार को रोजगार | Gorakhpur Industrial Development 2025
गोरक्षनगरी में औद्योगिक क्रांति: 10 हजार करोड़ निवेश का प्लेटफॉर्म, 17 हजार को रोजगार | Gorakhpur Industrial Development 2025

वहीं ग्रेटर गीडा के रूप में विकसित हो रही धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप ने भी वर्ष 2025 में औद्योगिक विकास की रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित हो रही यह टाउनशिप 6,876 एकड़ में फैली है,और 17 अधिसूचित गांवों में आकार ले रही है। पहले चरण में 800 एकड़ भूमि विकसित की जा रही है, जहां अब तक 4,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे करीब 6,500 से अधिक रोजगार सृजन का अनुमान है। यह उपलब्धि Gorakhpur Industrial Development 2025 को नई ऊंचाई पर ले जाती है।

धुरियापार टाउनशिप में अदाणी समूह को अंबुजा सीमेंट यूनिट के लिए 46.63 एकड़ और श्रेयस डिस्टलरीज एंड एनर्जी लिमिटेड को 60.48 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। इसके अलावा टाटा पावर ने सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट और वीडियोकान ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है। इन बड़े निवेश प्रस्तावों से साफ है,कि Gorakhpur Industrial Development 2025 अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के रडार पर है।

गीडा में विकसित हो रहा प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क भी वर्ष 2025 में औद्योगिक आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है। 88 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित इस पार्क में प्लास्टिक उत्पादों की 92 यूनिटें प्रस्तावित हैं, जिनमें से करीब 60 यूनिटों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। यहां 120 करोड़ रुपये के निवेश से तीन प्रमुख यूनिटों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जिनका लोकार्पण भी किया जा चुका है। टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग, ओमफ्लैक्स इंडस्ट्रीज और गजानन पाली प्लास्ट जैसी कंपनियों की मौजूदगी ने Gorakhpur Industrial Development 2025 को नई पहचान दी है।

औद्योगिक विकास का यह मॉडल केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, लघु उद्योगों और सेवा क्षेत्र को भी मजबूती मिल रही है। बेहतर सड़क, बिजली, जल और लॉजिस्टिक सुविधाओं के कारण गोरखपुर अब उद्योगों के लिए संपूर्ण इकोसिस्टम उपलब्ध करा रहा है। यही वजह है,कि Gorakhpur Industrial Development 2025 को पूर्वांचल के आर्थिक कायाकल्प की नींव माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है, कि वर्ष 2025 में जो आधार तैयार हुआ है, वह आने वाले वर्षों में गोरखपुर को उत्तर प्रदेश के टॉप इंडस्ट्रियल हब्स में शामिल कर देगा। रोजगार, निवेश और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में यह उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जाएगी। Gorakhpur Industrial Development 2025 न सिर्फ वर्तमान की सफलता है, बल्कि भविष्य की मजबूत तस्वीर भी पेश करता है।

इसे भी पढ़ें Gorakhpur Sudhir Murder Case गोरखपुर सुधीर हत्याकांड: इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com