Donald trump ने कर लिया भारी नुकसान ईरान को कई देश देंगे परमाणु हथियार रूस के पूर्व राष्ट्रपति का दावा 

Written by: akhtar husain

Updated on:

Google News
Follow Us

Donald trump ने कर लिया भारी नुकसान ईरान को कई देश देंगे परमाणु हथियार रूस के पूर्व राष्ट्रपति का दावा

रूस ने ईरान और इजरायल वार पर ईरान और अमेरिका के द्वारा ईरान पर किए गए हमले का रूस ने विरोध किया कई मामलों पर रूस और ईरान के बहुत गहरे संबंध है दूसरी तरफ रूस और अमेरिका के रिश्ते हुए तनावपूर्ण रहे हैं

मॉस्को

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा अमेरिका ने जो ईरान पर हमला किया है उसे अमेरिका को कोई फायदा नहीं होने वाला उल्टा नुकसान होगा। तमाम देश तेहरान को परमाणु हथियार देने के लिए तैयार हो रूस के सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने एक्स पर कहा, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला ट्रंप शासन के लिए नुकसान का सौदा बनेगा। दूसरी तरफ उन्होंने कहा की लड़ाई के बाद ईरान शासन और भी मजबूत होगा।

Donald trumpDonald trump दिमित्री मेदवेदेव ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में सवाल किया

अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु स्थान पर हमला करके अमेरिका को कुछ हासिल नहीं हुआ। इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया 10 तरीकों से उन्होंने समझाने की कोशिश की अमेरिका के ईरान हमले से किसे फायदा और किसे नुकसान होना है आईए जानते हैं दिमित्री ने लड़ाई के 10 नतीजा क्या बताएं

1. अमेरिकी हमले में ईरान की परमाणु साइकिल का महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा अमेरिकी हमले से बहुत नुकसान हुआ है या मामूली क्षति हुई है

2. हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि परमाणु सामग्री का संवर्धन और परमाणु हथियारों का भविष्य में उत्पादन जारी रहेगा।

3. अमेरिका के इस हमले के बाद कई देश ईरान को सीधे अपने परमाणु हथियारों की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं।

4. इजरायल पर ईरान का भीषण हमला हो रहा है, विस्फोटों से सारा देश हिल रहा है और उसके लोग घबरा रहे हैं।

5. अमेरिका अब एक नए संघर्ष में उलझ गया है, जिसमें जमीनी कार्रवाई की संभावनाएं भी क्षितिज पर मंडरा रही हैं।

6. ईरान का राजनीतिक शासन (पॉलिटिकल रिजीम) बच गया है। पूरी संभावना है कि यह और मजबूत होकर सामने आएगा।

7. ईरानी अपने आध्यात्मिक नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुट हो रहे हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो पहले शासन के विरोधी थे।

इसे भी पढ़े ऑपरेशन sindhu

8. डोनाल्ड ट्रंप को कभी ‘शांति के राष्ट्रपति’ के रूप में जाना गया। अब उन्होंने अमेरिका को एक और युद्ध में धकेल दिया है।

9. दुनिया के ज्यादातर देश इजरायल और अमेरिका की कार्रवाइयों का विरोध कर रहे हैं और ईरान का समर्थन बढ़ा है।

10. ईरान पर हमले के बाद ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार भूल जाएं, भले ही ये धांधली से मिलता हो। चीजों को शुरू करने क्या तरीका है, प्रेसीडेंट ट्रंप, बधाई।

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com