भाकियू लोकशक्ति ने आठ सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

Written by: akhtar husain

Published on:

Google News
Follow Us

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र पांडेय के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगो को लेकर नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह सहजनवा  को ज्ञापन सौंपा।

गोरखपुर। सहजनवां तहसील में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र पांडेय के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगो को लेकर नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह सहजनवा  को ज्ञापन सौंपा। इनकी मांग थी की किसानो के पैमाइस की समस्या 10 दिन में दूर किया जाय। वरासत 35 दिन के अंदर सुनिश्चित किया जाय। राशन कार्ड से अपात्र का नाम काट कर पात्र लोगो का नाम दर्ज किया जाय। साधन सहकारी समितियों पर खाद की व्यवस्था कराई जाय। ग्रामसभा के लम्बित मुकदमों का समय से निस्तारण कराया जाय। कायमी का बहाली या खारिज 15 दिन में किया जाय।6 माह पूर्व नोटिस  भेज कर ध्वस्तीकरण कराया जाय। अवैध कब्जे को हटाया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालो में जिलाध्यक्ष इंद्रेश कुमार , प्रदेश संगठन सचिव बेचन शर्मा,छोटेलाल,अरविंद कुमार,जवाहिर शर्मा,सुनील हलधर मौजूद थे।

akhtar husain

न्यूज़ दिल से भारत के पाठकों से अनुरोध है कि अगर आप सच्ची और अच्छी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो न्यूज़ दिल से भारत को सहयोग करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता करने में हमारे सामने जो बाधाये आती है हम उनको पार कर सके सच्ची और अच्छी खबरें आप तक पहुंचा सके

For Feedback - newsdilsebharat@gmail.com